
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : March 29, 2023 11:48 AM IST
Diabetes control tips: हमारे किचन में कई ऐसे मसाले पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य में सुधार लाने का काम करते हैं। इन्हीं में से एक हा अजवाइन का पानी। जैसा कि आपको पता है कि अवजाइन पानी में घुलनशील फाइबर का एक अच्छा स्रोत है और इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई अलग-अलग फायदे भी मिलते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अजवाइन का पानी भी उतना ही लाभदायक है और इसका सेवन करके डायबिटीज जैसी बड़ी समस्याओं को कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के लिए अजवाइन के पानी के बारे में हम नहीं बल्कि डॉक्टर भी कहते हैं। QMS MAS की डायरेक्टर डॉक्टर मखीजा ने डायबिटीज के मरीजों के लिए अजवाइन के पानी के कुछ खास फायदों के बारे में बताया। चलिए जानते हैं डायबिटीज के मरीजों को अजवाइन के पानी का सेवन करने से क्या फायदा मिलता है।
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली ज्यादातर चीजों का खाली पेट लेना पड़ता है, जिससे वे प्रभावी रूप से ब्लड शुगर कंट्रोल कर पाती है। लेकिन अजवाइन के पानी का सेवन खाना खाने के बाद किया जाता है, जिससे यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी प्रभावी रूप से काम करता है। यदि आपके घर में भी कोई डायबिटीज का मरीज है, तो उसे भी खाना खाने के बाद अजवाइन पानी जरूर पीना चाहिए।
डायबिटीज के मरीजों के लिए अजवाइन का पानी काफी फायदेमंद माना गया है और इसका नियमित रूप से सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहने के साथ-साथ अन्य फायदे भी मिलते हैं। चलिए जानते हैं इसके फायदे
डायबिटीज के मरीजों को अक्सर पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं। उन्हें खाना पचाने में जरूरत से ज्यादा समय लगता है और साथ ही कब्ज जैसी समस्याएं भी रहती हैं। इन दोनों ही समस्याओं को लिए अजवाइन का पानी काफी फायदेमंद बताया गया है। पानी में घुलनशील फाइबर के अलावा इसमें अन्य कई पोषक तत्व हैं, जो पाचन क्रिया को तेज करने का काम करती हैं।
डायबिटीज के मरीजों का इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ जाता है और इस कारण से उन्हें इन्फेक्शन आदि होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में अजवाइन का पानी काफी फायदेमंद हो सकता है। अजवाइन में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाने का काम करते हैं।
डायबिटीज के मरीजों को कमजोर इम्यूनिटी के कारण अक्सर खांसी और फ्लू के लक्षण भी होने लगते हैं। अजवाइन का पानी पीने से इन समस्याओं को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। यदि आपको जुकाम, खांसी या फ्लू के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो डॉक्टर से इस बारे में जरूर बात करें।
हालांकि, डायबिटीज एक क्रोनिक डिजीज है और इसका जड़ से इलाज नहीं किया जा सकता है। साथ ही इसे मैनेज करना भी बहुत जरूरी है और इसलिए समय-समय पर डॉक्टर से जांच कराते रहें। अजवाइन के पानी का इस्तेमाल किसी दवा के वैकल्पिक रूप से नहीं किया जा सकता है। अजवाइन के पानी का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से यह पूछ लें कि कितनी मात्रा में आ इसका सेवन कर सकते हैं।