Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आज के समय में खानपान और सुस्त लाइफस्टाइल के कारण हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) जैसी बीमारियां काफी आम हो गई हैं और हमारा हृदय भी इन जैसी स्थितियों के कारण ज्यादा प्रभावित हो रहा है। हाइपरटेंशन एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें ब्लड प्रेशर लेवल लगातार बढ़ता ही जाता है और इसे साइलेंट किलर के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इसके शुरुआत में किसी तरह के लक्षण देखने को नहीं मिलते हैं। लेकिन क्या कुछ घरेलू रेमेडीज का प्रयोग करके हाइपरटेंशन को कंट्रोल में किया जा सकता है? सुबह उठकर लहसुन की एक कच्ची कली का सेवन करने से इस स्थिति में सच में ही काफी अच्छे रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं सुबह-सुबह लहसुन खाने से हाइपरटेंशन (Raw Garlic For Blood Pressure) में क्या लाभ मिलते हैं।
लहसुन में एंटी हाइपरटेंसिव गुण होते हैं और इसमें वात, कफ को कम करने के गुण भी होते हैं, जिस कारण यह शरीर में हो रही रुकावटों या ब्लॉकेज को क्लियर करने में बेस्ट माना जाता है। सुबह-सुबह रोजाना लहसुन की एक कली खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, जोड़ों का दर्द कम होता है, पाचन और इम्यूनिटी में सुधार करने के लिए भी यह काफी लाभदायक माना जाता है।
सबसे पहले सुबह उठने के बाद लहसुन की एक कली चबाएं। ऐसा करना वात और कफ वाले लोगों के लिए लाभदायक रहेगा, लेकिन जिन लोगों को पित्त की समस्या है उन्हें पहले घी में लहसुन को फ्राई करना चाहिए या फिर इसे अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करके खा सकते हैं। यह प्रकृति में गर्म होता है इसलिए गर्म तासीर वाले लोगो को खाली पेट इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि आपको बीपी की दवाइयां खानी बंद कर देना है बल्कि इसे आप एक होम रेमेडी के रूप में प्रयोग कर सकते हैं।
View this post on Instagram