नसों की दीवरों में चिपके कोलेस्ट्रॉल को निचोड़कर बाहर कर सकता लहसुन का दूध, दिन में 2 बार ऐसे करें सेवन

Garlic milk for cholesterol  :  कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप लहसुन के दूध का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे और सेवन का तरीका क्या है?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : September 13, 2023 11:58 AM IST

Garlic milk for cholesterol  : भारतीय रसोई में कई तरह के मसाले मौजूद होते हैं, जो औषधीय गुणों से भी भरपूर होते हैं। इन मसालों में लहसुन की कलियां भी शामिल हैं। लहसुन न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इससे स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। आयुर्वेद में लहसुन को एक औषधि के रूप में माना जाता है, क्योंकि इसमें एलिसिन मौजूद होता है। यह एक अस्थिर यौगिक, जो काटने या कुचलने के बाद इसमें कुछ समय के लिए मौजूद होता है। इसके अलावा इसमें डायलिल डाइसल्फ़ाइड और एस-एलिल सिस्टीन जैसे अन्य यौगिक भी शामिल हैं। लहसुन में मौजूद सल्फर इन यौगिकों को शक्तिशाली प्रभाव प्रदान करता है। लहसुन का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं लहसुन की कलियों को दूध में मिक्स करके लेने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। जी हां, दूध में अगर आप रोजाना लहसुन की कलियों को मिक्स करके लेते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में कैसे फायदेमंद है लहसुन का दूध और कैसे करें इसका सेवन?

क्या लहसुन का दूध कोलेस्ट्रॉल कम करता है?

लहसुन कोलेस्ट्रॉल के स्तरको कम करने में मदद कर सकता है, खासकर उन लोगों में जो उच्च कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित हैं। इसमें मौजूद यौगिक एलडीएल (Bad Cholesterol) पर प्रभाव डालता है, लेकिन एचडीएल या ट्राइग्लिसराइड के स्तर पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। इससे आप हार्ट अटैक और ब्लड स्ट्रोक के खतरों को भी कम कर (Does garlic milk reduce cholesterol? ) सकते हैं।

कैसे तैयार करें लहसुन का दूध? - How to Make Garlic Milk

आवश्यक सामग्री

  • लहसुन - 5 ग्राम
  • दूध - 50 एमएल
  • पानी - 50 एमएल

विधि

सबसे पहले लहसुन से पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को पानी में मिक्स करें। इसके बाद इसमें दूध डालकर तब तक उबालें, जब तक यह आधा न रह जाए। इसके बाद इस तैयार दूध को दिन में दो बार खाने के साथ  लें। इससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है।

लहसुन के दूध के अन्य फायदे - Garlic Milk Benefits in Hindi

नियमित रूप से लहसुन के दूध का सेवन करने से यह ब्लोटिंग और गैस की परेशानी को दूर कर सकता है।

  • इसमें इंसुलिन के स्तर को कम करने का गुण होता है। 
  • यह स्किन संबंधी परेशानियों को दूर कर सकता है। 
  • नियमित रूप से इस दूध को दिन में दो बार लेने से सर्दी-खांसी जुकाम की परेशानी को कम किया जा सकता है।
  • इसके सेवन से आपकी हड्डियों को मजबूती मिल सकती है।

लहसुन का दूध आपके समग्र शरीर के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि, आपको इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि अगर आपकी समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source