कब्ज से राहत दिला सकता है सौंफ का पाउडर, जानिए इसे खाने का सही तरीका
Saunf Powder for Constipation: सौंफ का पाउडर कब्ज से राहत दिलाने के लिए एक आसान और प्राकृतिक घरेलू उपाय है। सौंफ का पाउडर सही तरीके से खाया जाए तो इससे कब्ज नहीं होती है।
Written by Ashu Kumar Das|Published : March 5, 2026 6:30 PM IST
Kabj main Saunf ka Powder ke Fayde : आजकल की खराब जीवनशैली और गलत खानपान के कारण कब्ज की समस्या बहुत आम हो गई है। लंबे समय तक कब्ज रहने से पेट में गैस, एसिडिटी, अपच और बवासीर जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में आयुर्वेद में कई प्राकृतिक उपाय बताए गए हैं जो पाचन को सुधारने में मदद करते हैं। उन्हीं में से एक है सौंफ का पाउडर।
सौंफ (Fennel) को आयुर्वेद में पाचन तंत्र के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और औषधीय गुण पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। कब्ज की समस्या में सही तरीके से सौंफ का पाउडर खाया जाए, तो इससे कब्ज की परेशानी दूर होती है।
पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है- सौंफ में कई ऐसे तत्व होते हैं जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। यह पेट में बनने वाली गैस को कम करता है। सौंफ का पाउडर खाने से भोजन तेजी से पचता है। जब पाचन तंत्रिका सही तरीके से काम करती है, तो कब्जकी समस्या भी धीरे-धीरे कम होने लगती है।
मल को बनाता है मुलायम- मायो क्लीनिक की वेबसाइट पर छपी रिसर्च बताती है कि सौंफ में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। सौंफ का पाउडर खाने मल को मुलायम बनाने में मदद मिलती है। सौंफ के पाउडर का फाइबर मल को आसानी से बाहर निकालने में मदद करता है। जब मल त्याग की प्रक्रिया आसान हो जाती है, तो इससे कब्ज की परेशानी धीरे-धीरे दूर होने लगती है।
पेट की सूजन को कम करता है- कब्ज के साथ अक्सर गैस और पेट फूलने की समस्या भी होती है। सौंफ का पाउडर पेट की गैस को कम करता है और पेट को हल्का महसूस कराता है। रात को सोने से पहले सौंफ का पाउडर खाया जाए तो इससे कब्ज की परेशानी कम होती है।
पेट की गर्मी को शांत करें- आयुर्वेद के अनुसार, सौंफ के पाउडर की तासीर ठंडी होती है। यह पेट की जलन और एसिडिटी को कम करती है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है और कब्ज की समस्या कम हो सकती है। पेट की गर्मी शांत होने से सीने की जलन और खट्टी डकार की परेशानी भी दूर होती है।
आंतों की मूमेंट बेहतर करता है- सौंफ का पाउडर आंतों की गतिविधि को एक्टिव करती है, जिससे मल त्याग आसान हो जाता है। आयुर्वेद में इसे प्राकृतिक पाचन सुधारक माना जाता है। सौंफ के पाउडर का फाइबर आंतों की मूमेंट को तेज करता है। इससे कब्ज की परेशानी नहीं होती है।
कब्ज में सौंफ का पाउडर कैसे खाना चाहिए
गुनगुने पानी के साथ- कब्ज दूर करने के लिए रात को सोने से पहले 1 चम्मच सौंफ का पाउडर गुनगुने पानी के साथ लेना फायदेमंद माना जाता है। रात को सोने से पहले सौंफ का पाउडर खाने से सुबह पेट सही तरीके साफ होता है और कब्ज की समस्या नहीं होती है।
शहद के साथ- कब्ज की समस्या में सौंफ का पाउडर शहद के साथ भी लिया जा सकता है। इसके लिए आधा चम्मच सौंफ पाउडर को एक चम्मच शहद में मिलाएं और खाएं।
सौंफ का पानी- सौंफ का पानी भी कब्ज दूर करने में मदद करता है। एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ का पाउडर डालें। इसे रात भर भिगो दें। सुबह खाली पेट इस पानी को पिएं। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है।
Highlights
कब्ज दूर करने में सौंफ का पाउडर फायदेमंद होता है।
सौंफ के पाउडर में हाई फाइबर पाया जाता है।
रात को सोने से पहले सौंफ का पाउडर खाना चाहिए।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.