वेट लॉस के चक्कर में रोज पी जाते हैं कई गिलास नींबू पानी तो बढ़ जाएंंगी मुश्किलें, जानें बड़े साइड-इफेक्ट्स

नींबू पानी का सेवन अगर बहुत अधिक मात्रा में किया जाए तो यह आपकी हेल्थ के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 3, 2023 8:36 AM IST

Disadvantages of drinking lemon water in excess: नींबू पानी पीने से ना केवल शरीर को हाइड्रेशन मिलता है बल्कि नींबू, पुदीने की खूश्बू मौसम, गर्मी, उमस के मौसम में आपका मूड ठीक करता है। वहीं, काला नमक और चीनी जैसी चीजों के साथ बनाया गया नींबू पानी आपको तरोताजा करता है। सर्दियां हों या गर्मियां लोगों को नींबू पानी पीना पसंद आता है। वहीं, नींबू पानी पीने से पेट की समस्याएं भी कम होती हैं और वेट लॉस में भी मदद होती है। पर नींबू पानी का सेवन अगर बहुत अधिक मात्रा में किया जाए तो यह आपकी हेल्थ के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। दिन में कई-कई गिलास नींबू पानी (lemon juice) पी जाने वाले लोग पढ़ें यह लेख और समझें कि कैसे अधिक मात्रा में नींबू पानी पीना आपकी हेल्थ के लिए ठीक नहीं। (unknown side effects of drinking lemon juice in excess in Hindi)

हेल्दी होने के बावजूद ज्यादा ना पीएं नींबू पानी, होंगे ये नुकसान (Side-effects of drinking lemon water in hindi)

बढ़ सकती है सीने में जलन (Lemon water can Cause Heartburn )

हार्ट बर्न जैसी समस्याएं ज्यादा नींबू पानी पीने की वजह से बढ़ सकती हैं। नींबू में मौजूद तत्व हमारे शरीर में पेप्सिन नामक एंजाइम को उत्तेजित करने लगता है जिससे सीने में जलन, पेट में एसिडिटी और पेप्टिक अल्सर ( peptic ulcer ) जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

हो सकता है डिहाइड्रेशन (Lemon water can cause dehydration)

क्या आप जानते हैं कि ज्यादा नींबू पानी पीने से आपके शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है। दरअसल, नींबू शरीर में पहुंचकर बॉडी डिटॉक्स की प्रक्रिया तेज कर देता है, जिससे पेशाब अधिक होती है और धीरे-धीरे शरीर से सारा पानी निथर जाता है। इससे आपके शरीर में सोडियम और पोटैशियम जैसे तत्वों की कमी हो सकती है। इससे, डिहाइड्रेशन और कमजोरी की समस्या हो सकती है।

अंदरूनी अंगों को हो सकता नुकसान (Lemon water can damage internal organs)

नींबू में मौजूद विटामिन सी शरीर में पहुंचकर आयरन का स्तर बढ़ा सकता है। इससे आपके अंदरूनी अंगों को नुकसान हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.