खूनी, बादी या मस्से वाली बवासीर ये 5 उपाय देंगे इन सभी में राहत, जानें कौन सी बवासीर में अपनाएं कौन सा नुस्खा

इस लेख में हम आपको बवासीर को ठीक करने के कई उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें से कुछ खास उपाय अपनाकर आप अपनी इस परेशानी को कम कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : August 2, 2021 3:32 PM IST

बवासीर एक ऐसी समस्या है, जो अगर बिगड़ जाए तो किसी व्यक्ति का जीना दूभर कर सकती है। बवासीर का प्रमुख कारण है आपकी डाइट, जो आपको इस रोग का शिकार बनाने का काम करती है। इसके अलावा पेट से जुड़ी समस्याएं भी आपको बवासीर का शिकार बना सकती है। हालांकि ढेर सारे ऐसे चिकित्सा संस्थान हैं, जो बवासीर को जड़ से खत्म करने का दावा करते हैं लेकिन अक्सर लोग इन दावों के झांसे में आकर अपनी परेशानी और बढ़ा लेते हैं। इस लेख में हम आपको बवासीर को ठीक करने के कई उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें से कुछ खास उपाय अपनाकर आप अपनी इस परेशानी को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं उपाय।

बवासीर के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर करें ये उपाय

उपाय 1-सुबह-सुबह उठकर करें ये काम

नियमित रूप से एक हरा करैला और पीपल की दो मुलायम पत्ती को एक गिलास पानी मे पिसकर छान लें और सुबह खाली पेट पीएं। ये ड्रिंक आपको दोनों प्रकार की बवासीर से आराम दिलाने में मदद करेगा।

उपाय 2- सुबह-शाम करें ये उपाय

आपको नियमित रूप से सूखे आंवले के चूर्ण की 6-6 ग्राम मात्रा सुबह -शाम गाय के दूध में मिलाकर लेनी है। इस ड्रिंक को पीने से खूनी बवासीर में बहुत ज्यादा लाभ मिलता है।

उपाय 3-बादी बवासीर के लिए उपाय

आपको डेढ़ ग्राम रसौत को तीन ग्राम अनार की छाल दोनों को कूटकर चूर्ण बना लेना है और उसे छः ग्राम गुड़ मे मिलाना है। आपको इस मिश्रण को बेर की गुठली के बराबर गोली बना लेना है। एक गोली सुबह -शाम पानी से खाने से बादी बवासीर ठीक हो जाती है।

उपाय 4-बवासीर के मस्से को खत्म करता है ये नुस्खा

आपको नारियल की बूंच यानी जटा को जलाकर राख बना लेना है और एक चममच राख को छाछ में मिलाकर सुबह-शाम खाली पेट पीना है। इस ड्रिंक को पीने से बवासीर के मस्से खत्म हो जाते हैं।

उपाय 5- खूनी बवासीर में रामबाण ये नुस्खा

नागकेसर,नीम की निबौरी, बीज निकले हुए रसवत मुनक्के इन सभी चीजों को 12 ग्राम की मात्रा में लें। इसके अलावा आपको भीमसेनी कपूर 6 ग्राम लेना है । अब मुनक्को को छोड़कर सभी को बारीक पीसकर छानकर चूर्ण बना लें। फिर मुनक्के डालकर अच्छे से घोटें और छोटी बेर के बराबर गोली बनाकर रख ले। एक गोली सुबह-शाम पानी से गटक लें। यह नुस्खा खूनी बवासीर के लिए रामबाण है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.