Bloating Home Remedies: पेट की गैस की समस्या कम करते हैं इन सब्जियों और फलों के जूस, रोजाना यूं करें सेवन

कुछ सावधानियां बरतने और कुछ घरेलू नुस्खों से आसानी से पेट फूलने की समस्या कम हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 13, 2022 1:26 PM IST

पेट में भारीपन, गैस और अपच जैसी परेशानियों से लोगों को बहुत अधिक दिक्कत हो सकती है। भले ही यह किसी गम्भीर बीमारी का संकेत नहीं है लेकिन इससे रोजमर्रा के काम करने में दिक्कतें होती हैं। आमतौर पर यह समस्या खान-पान से जुड़ी गलतियों की वजह से होती है जिससे डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी प्रॉब्लम्स (digestive problems) बढ़ सकती हैं। वहीं, पेट में हवा चले जाने के बाद भी पेट फूल जाता है और पेट भारी हो जाता है। इसके अलावा डाइटरी फाइबर के अधिक सेवन, लैक्टोज इंटॉलरेंस (lactose intolerance), मोटापा (weight gain) और यूटरीन फाइब्रॉइड (uterine fibroids) जैसी स्थितियों के कारण भी पेट फूलने की परेशानी हो सकती है। इस स्थिति से बचने के लिए विभिन्न बातों का ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है और इन सावधानियों से आसानी से पेट फूलने की समस्या कम हो सकती है। इसके साथ ही कुछ खास फलों और सब्जियों का सेवन करने से भी अपच और पेट की समस्याएं कम हो सकती हैं। इस लेख मे पढ़ें ऐसे ही फलों और सब्जियों के बारे में जिनका जूस पीने से पेट फूलने की समस्या कम हो सकती है।

पेट फूलने की समस्या कम करने के उपाय

  • भूख से अधिक खाना ना खाएं, ओवरइटिंग (overeat) से बचें।
  • छोटे-छोटे पोर्शन में खाना खाएं। (eat in smaller portions)
  • कार्बोनेटेड ड्रिंक्स (carbonated drinks) के सेवन से परहेज करें।
  • च्यूइंग गम ( chewing gum) ना चबाएं।
  • कभी भी ड्रिंक्स या पानी का सेवन सीधे गिलास से करें। स्ट्रा का इस्तेमाल ना करें।
  • अपना भोजन अच्छी तरह चबाकर खाएं।

ब्लोटिंग कम करने के लिए बरतें डाइट से जुड़ी ये सावधानियां

  • गैस बनाने वाली सब्जियां जैसे पत्तागोभी (cabbage), प्याज, ब्रोकोली (broccoli) , फूलगोभी (cauliflower) और शिमला मिर्च का सेवन ना करें।
  • राजमा, दालें, बींस(beans) , मटर (peas) और साबुत अनाज का सेवन ना करें।
  • हाई-फैट फूड्स और तली-भुनी चीजों के सेवन से भी ब्लोटिंग और गैस बढ़ती है इसीलिए, इन चीजों का सेवन संभलकर करें।
  • हाई-फाइबर फूड्स का सेवन कम मात्रा में करें।
  • अपने डाइटिशियन और डॉक्टर से परामर्श लें।

ब्लोटिंग की समस्या कम करने वाले जूस (Juices to get relief from abdominal bloating)

गाजर का जूस (carrot juice)

पेट की छोटी-मोटी समस्याओं से आराम पाने के  गाजर का जूस बहुत असरदार माना जाता है। गाजर में डाइटरी फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है जो बाउल मूवमेंट्स को बढाता है। ताजी गाजर के साथ आधा गिलास पानी, अजवायन के कुछ बीज या अदरक के टुकड़े लें और उसे पीस लें। फिर इसे बिना छानें पी जाएं।

इसी तरह सेलरी (celery) या अदरक के साथ भी गाजर को पीसकर उसका जूस तैयार किया जा सकता है।

सेब और अदरक का जूस

जैसा कि अदरक अपने पाचक गुणों की वजह से पेट की समस्याओं के लिए नुस्खों में इस्तेमाल किया जाता है। पेट फूलने की समस्या से आराम पाने के लिए भी अदरक का सेवन किया जा सकता है। दरअसल, अदरक में सूजन कम करने वाले तत्व पाए जाते हैं जो पेट की गैस कम करते हैं पेट की तकलीफों से भी आराम दिलाते हैं। अदरक के मुख्य तत्व जिंजरोल( gingerol) और शोगोल (shogaol) एंटीऑक्सीडेंट्स है जो ना केवल पेट फूलने की समस्या कम करते हैं बल्कि, ये डाइजेस्टिव सिस्टम (functioning of the digestive system) को भी काम करने में मदद करते हैं। अदरक को सेब और अन्य फलों के साथ पीसकर इसका जूस बनाया जा सकता है। यहां पढ़ें जूस बनाने की विधि-

  • एक हरा सेब (A green apple) लें और उसे छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब इसे मिक्सी में डाल दें। एक चम्मच अदरक का पेस्ट या टुकड़े इसमें डालें।
  • अब मिक्सी को चलाएं और स्मूद होने तक सेब को पीसें। फिर, इसमें एक नींबू का रस मिलाएं और एक बार फिर से मिक्सी चला दें।
  • फिर, इस मिश्रण को किसी गिलास में पलटें और पीएं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source