डायबिटीज रोगी गर्म दूध में मिलाकर पी लें चुटकीभर ये मसला, ब्लड शुगर लेवल झट से होगा कंट्रोल

Blood Sugar Control Tips: ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए किचन में मौजूद कुछ मसाले आपकी मदद कर सकते हैं। आइए, जानते हैं ऐसे ही एक मसाले के बारे में।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : December 29, 2023 9:16 AM IST

Diabetes Treatment At Home: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण  डायबिटीज आज के समय में एक आम समस्या बन चुकी है। इस बीमारी में पैंक्रियाज में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं हो पाता है। इसके कारण शरीर में ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है, जो शरीर के लिए घातक साबित हो सकता है। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो यह बीमारी शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों को डैमेज कर सकती है। हालांकि, दवाइयों, सही डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल के जरिए आप डायबिटीज के लक्षणों को मैनेज कर सकते हैं। इसके अलावा, कुछ घरेलू नुस्खों के जरिए भी आप हाई ब्लड शुगर लेवल को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक आसान घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं।

डायबिटीज में कैसे फायदेमंद है जायफल?

क्या आप जानते हैं कि किचन में रखे कुछ मसाले भी डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं। इन्हीं मसालों में जायफल भी शामिल है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर की सूजन और ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह पाचन तंत्र के मजबूत बनाने में भी मदद करता है। जायफल का सेवन करने से पैंक्रियाज में इंसुलिन का उत्पादन बढ़ता है, जिससे डायबिटीज को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

डायबिटीज में कैसे करें जायफल का सेवन?

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आप जायफल का सेवन दूध के साथ कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास गर्म दूध लें। इसमें एक चुटकी जायफल पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करके पी लें। आपको रोज रात को सोने से पहले इसका सेवन करना है। इसके नियमित सेवन से आपको ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। साथ ही, कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के उपाय

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए अपने खानपान का खास ख्याल रखें। ज्यादा मीठा, तला-भुना और जंक फूड का सेवन न करें। डाइट में ताजे फल-सब्जियों, फाइबर युक्त फूड्स और मोटे अनाज शामिल करें।

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए नियमित एक्सरसाइज करें। इससे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी। साथ ही, वजन घटाने में भी मदद मिलेगी।

रोज सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। आप रोज रात को सोने से पहले दालचीनी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं।

डायबिटीज के मरीजों को धूम्रपान और शराब का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए दूध और जायफल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, अगर आपकी समस्या बढ़ रही है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source