Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

डायबिटीज के मरीज सुबह उठते ही खा लें ये एक चीज, शाम तक नीचे आ जाएगा ब्लड शुगर

Diabetes Home Remedy: शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप सुबह खाली पेट इस खास चीज का सेवन कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

डायबिटीज के मरीज सुबह उठते ही खा लें ये एक चीज, शाम तक नीचे आ जाएगा ब्लड शुगर

Written by priya mishra |Updated : August 14, 2024 11:35 AM IST

Diabetes Control: वर्तमान समय में डायबिटीज एक गंभीर समस्या बन चुकी है। आजकल सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि बच्चे भी तेजी से इसका शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज होने पर पैंक्रियाज में इंसुलिन का उत्पादन कम हो जाता है या बंद हो जाता है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है। लंबे समय तक लगातार ब्लड शुगर लेवल हाई रहने के कारण शरीर के कई प्रमुख अंग डैमेज हो सकते हैं। ऐसे में, ब्लड शुगर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आप शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आपको अपने खानपान और जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको ऐसा ही कारगर घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिससे काफी हद तक ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कैसे फायदेमंद है अंकुरित मेथी

शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए अंकुरित मेथी का सेवन (Sprouted Fenugreek Seeds For Diabetes) बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन शक्ति को मजबूत करता है और कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा करता है। इससे ब्लड शुगर लेवल अचानक से नहीं बढ़ता है। इसके अलावा, अंकुरित मेथी में अमीनो एसिड काफी मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इंसुलिन का उत्पादन करने में मदद करते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, इसके नियमित शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है।

मेथी के बीज को अंकुरित कैसे करें?

  • सबसे पहले मेथी के बीज को सादे पानी से 4 से 5 बार अच्छी तरह धोएं।
  • अब मेथी के बीजों को पानी में भिगोकर रात भर के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद अगली सुबह बीजों का पानी निकाल दें और इन्हें फिर से धोकर किसी सूती कपड़े में बांधकर लटका दें।
  • मेथी के बीजों को अंकुरित करने के लिए उन्हें 24 से 48 घंटों तक ऐसे ही रहने दें।
  • बीच-बीच में बीजों को हल्के गीले पानी से धोते रहें ताकि उनमें नमी बनी रहे।
  • जब बीज में छोटी-छोटी जड़ें और हरे पत्ते निकलने लगें तो समझिए मेथी के बीज अंकुरित हो गए हैं।
  • अब आप अंकुरित मेथी के बीजों को किसी और टाइट कंटेनर में स्टोर करके एक सप्ताह तक रख सकते हैं।

डायबिटीज में कैसे करें अंकुरित मेथी का सेवन?

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप अंकुरित मेथी का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। आप इन्हें सलाद, दही या किसी डिश में मिलाकर खा सकते हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो इसे सुबह खाली पेट भी खा सकते हैं। नियमित रूप से रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। साथ ही, सेहत को कई अन्य लाभ भी मिल सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।