Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Home Remedies For Diabetes: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज आज के समय में एक आम समस्या बन चुकी है। आजकल सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि युवा और बच्चे भी इसका तेजी से शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज होने पर पैंक्रियाज में इंसुलिन का उत्पादन कम हो जाता है या बंद हो जाता है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है। अगर समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो यह बीमारी शरीर के कई प्रमुख अंगों को डैमेज कर सकती है। दुर्भाग्य की बात यह है कि डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जिसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है। इसे सिर्फ दवाओं, हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको ऐसा ही एक कारगर घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –
शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए टमाटर के जूस का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन-सी, पोटैशियम, लाइकोपीन, फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करके इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करता है। टमाटर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जिससे यह अचानक से शुगर स्पाइक को रोकने में मदद करता है। नियमित रूप से टमाटर के जूस का सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है।
टमाटर का जूस बनाने के लिए एक जूसर या ब्लेंडर में 2-3 टमाटर, एक इंच अदरक का टुकड़ा और धनिया के पत्ते डालें। अब इन्हें अच्छे से ब्लेंड करें और फिर छलनी की मदद से जूस को छानकर किसी कप में निकाल लें। इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और चुटकी भर काली मिर्च का पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब आप इस जूस का सेवन करें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, सेहत को कई अन्य फायदे भी मिलेंगे।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।