डायबिटीज के मरीज सुबह खाली पेट पी लें इस चीज का पानी, ब्लड शुगर कम करने के लिए नहीं पड़ेगी दवा की जरूरत

Drink To Control Diabetes: इस एक आसान घरेलू नुस्खे की मदद से आप ब्लड शुगर लेवल को आसानी से कंट्रोल रख सकते हैं। आइए, जानते हैं विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : January 4, 2024 9:56 AM IST

Barley Water Benefits For Diabetes: डायबिटीज आज के समय की एक गंभीर समस्या बन चुकी है। यह एक लाइलाज बीमारी है, जिसे सिर्फ दवाओं की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है। इस बीमारी में पैंक्रियाज में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं हो पाता है। इसके कारण मरीज का ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित रूप से घटता-बढ़ता है, जो सेहत के लिए घातक साबित हो सकता है। अगर समय रहते डायबिटीज को कंट्रोल न किया जाए, तो हार्ट अटैक, किडनी फेलियर और ब्रेन स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम काफी बढ़ जाता है। हालांकि, स्वस्थ जीवनशैली और खानपान के जरिए आप ब्लड शुगर लेवल को आसानी से कंट्रोल रख सकते हैं। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए जौ का पानी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके नियमित सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं डायबिटीज में जौ का पानी कैसे फायदेमंद है और इसे बनाने का तरीका।

ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में कैसे फायदेमंद है जौ का पानी

जौ का पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद बायोएक्टिव यौगिक इंसुलिन सेंसटिविटी में सुधार करने में मदद कर सकते हैं, जिससे डायबिटीज में फायदा होता है।  जौ के पानी में घुलनशील फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन में सुधार करने के साथ-साथ इंसुलिन स्पाइक से बचाव में मदद करता है। इसका सेवन करने से बॉडी डिटॉक्स होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है, जिससे डायबिटीज रोगियों को लाभ हो सकता है।

कैसे बनाएं जौ का पानी?

जौ का पानी बनाने के लिए सबसे पहले जौ को अच्छी तरह धो लें। फिर एक पैन में एक गिलास पानी गर्म करें। इसमें एक कप जौ डालकर अच्छी तरह उबाल लें। जब पानी गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें। अब इसे एक गिलास में छानकर पी लें। आप चाहें नींबू का रस और सेंधा नमक भी मिला सकते हैं।

कब करें सेवन?

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप रोज सुबह खाली पेट जौ के पानी का सेवन कर सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से डायबिटीज रोगियों को काफी लाभ मिल सकता है।

जौ का पानी पीने के अन्य फायदे

जौ के पानी में मौजूद गुण ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। हाई बीपी के मरीजों के लिए इसका सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।

जौ का पानी बॉडी को डिटॉक्स करता है और ठंडक देता है।

यह पाचन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कब्ज, गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। इससे दिल की बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source