डायबिटीज के मरीज रोज सुबह खा लें ये 2 मसाले, हमेशा कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

Diabetes Treatment At Home: डायबिटीज रोगियों के लिए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है। किचन में मौजूद कुछ मसालों इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। आइए, इस लेख में जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : October 18, 2023 8:01 AM IST

Diabetes Home Remedy: डायबिटीज आज के समय की एक आम समस्या बन चुकी है। आजकल बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि युवा और बच्चे भी इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। गलत खानपान और खराब जीवनशैली इस बीमारी के मुख्य कारण माने जाते हैं। डायबिटीज होने पर ब्लड शुगर लेवल सामान्य से कम या ज्यादा हो जाता है। ये दोनों ही स्थितियां सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। इस बीमारी में इंसुलिन का उत्पादन कम हो जाता है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। डायबिटीज की वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती हैं। अगर आपको भी डायबिटीज की समस्या है, तो आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। किचन में मौजूद कुछ मसाले डायबिटीज की समस्या में बेहद लाभकारी साबित हो सकते हैं। इन्हीं मसालों में सौंफ और अजवाइन भी शामिल हैं। इन दोनों के इस्तेमाल से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, ये पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार होते हैं। तो आइए, जानते हैं ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में सौंफ और अजवाइन कैसे फायदेमंद है और कैसे करें इनका सेवन?

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कैसे फायदेमंद है सौंफ और अजवाइन?

सौंफ और अजवाइन दोनों पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इन दोनों का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। अजवाइन शरीर की सूजन को कम करती है और डायबिटीज में होने वाली परेशानियों को दूर करने में मदद करती है। वहीं, सौंफ में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार होते हैं। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से डायबिटीज की समस्या में लाभ हो सकता है। साथ ही, पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में भी मदद मिलेगी।

इस तरह करें सौंफ और अजवाइन का इस्तेमाल

सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी डालकर गर्म कर लें। अब इसमें आधा चम्मच सौंफ और आधा चम्मच अजवाइन डालकर उबाल लें। जब यह पानी आधा रह जाए, तो इसे गैस से उतारकर छान लें। रोज सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें। इससे ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मिलेगी। इसके नियमित सेवन से पाचन दुरुस्त रहेगा और जोड़ों में दर्द व सूजन की समस्या भी दूर होगी। यह आपके ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखेगा।

ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने के लिए सौंफ और अजवाइन का इस्तेमाल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, अगर आपकी समस्या बढ़ रही है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source