Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

डायबिटीज के मरीज इस तरह करें मेथी और शहद का सेवन, तेजी से कंट्रोल होगा शुगर लेवल

Fenugreek Seeds And Honey For Diabetes: डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए मेथी दाना और शहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए, जानते हैं इस्तेमाल करने का तरीका -

डायबिटीज के मरीज इस तरह करें मेथी और शहद का सेवन, तेजी से कंट्रोल होगा शुगर लेवल

Written by priya mishra |Published : January 30, 2024 1:57 PM IST

Fenugreek Seeds And Honey For Diabetes: डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है। अगर किसी को एक बार यह बीमारी हो जाए, तो इसे पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता है। सिर्फ दवाइयों और डाइट व लाइफस्टाइल में सुधार के जरिए इसे कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज होने पर व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ जाता है, जो शरीर के लिए घातक साबित हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, डायबिटीज को साइलेंट किलर कहा जाता है, क्योंकि शुरुआत में इसके लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। अगर इस बीमारी को समय रहते को कंट्रोल न किया जाए, तो यह शरीर के प्रमुख अंगों को डैमेज कर सकती है। हालांकि, कुछ घरेलू उपायों की मदद से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। इन्हीं उपायों में मेथी और शहद भी शामिल है। तो चलिए, जानते हैं डायबिटीज में मेथी और शहद खाने के फायदे और सेवन का तरीका -

डायबिटीज में कैसे फायदेमंद है मेथी और शहद?

मेथी एक ऐसा मसाला है, जो लगभग हर भारतीय घर की रसोई में मौजूद होता है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। डायबिटीज में मेथी और शहद का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।  मेथी दाना में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा करके डायबिटीज को कंट्रोल करने का काम करता है। इसके अलावा, इसमें अल्कलॉइड होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल और इंसुलिन रेजिस्टेंस में सुधार करने में मदद करता है। वहीं, शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, शरीर की सूजन को कम करने में मददगार हैं। नियमित रूप से मेथी और शहद के मिश्रण का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल काफी हद तक कंट्रोल हो सकता है। इतना ही नहीं, यह पाचन, एनीमिया, कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारियों को दूर करने में भी प्रभावी हो सकता है।

डायबिटीज में कैसे करें मेथी और शहद का सेवन

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए एक चम्मच मेथी दाना को एक गिलास पानी में रातभर भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इसे एक चम्मच शहद के साथ मिलाकर इसका सेवन करें। नियमित रूप से मेथी और शहद का इस तरह सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने और वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप मेथी और शहद का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी समस्या ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।