डायबिटीज की दवाओं से भी हो सकते हैं कई साइड इफेक्ट्स, इस घरेलू नुस्खे से Blood sugar को करें रातों-रात कंट्रोल

Diabetes home remedies: डायबिटीज को दवाओं से कंट्रोल किया जा सकता है, लेकिन ये दवाएं कई बार सेहत को भी कुछ नुकसान पहुंचा देती है। जानें डायबिटीज को कंट्रोल करने के घरेलू नुस्खों के बारे में।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : February 3, 2023 7:54 PM IST

Diabetes medicine side effect: खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट के कारण आजकल ज्यादातर लोग किसी न किसी क्रोनिक बीमारी पीड़ित हैं। डायबिटीज भी इनमें से एक ही बीमारी है, जिसके मामले भारत में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जैसा कि आपको पता है डायबिटीज का कोई जड़ से इलाज नहीं है, लेकिन दवाओं की मदद से इसे कंट्रोल रखा जा सकता है। लेकिन क्या आपको पता है कि डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए ली जाने वाली दवाओं को ज्यादा उपयोग आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इस नुकसान से बचने के लिए डायबिटीज को नेचुरल तरीके से कंट्रोल करना सीखना होगा, ताकि दवाओं की निर्भरता को कम किया जा सके। यदि आप भी ब्लड शुगर के मरीज हैं, तो आपको भी यह जरूर जानना चाहिए कि दवाओं के बिना ब्लड शुगर को कंट्रोल कैसे किया जा सकता है। चलिए जानते हैं डायबिटीज की दवाओं से होने वाली साइड इफेक्ट्स और घर पर ब्लड शुगर कंट्रोल करने का आसान तरीका क्या है।

इस नुस्खे से कंट्रोल करें डायबिटीज

यदि आप भी ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाली दवाएं खाकर तंग आ चुके हैं, तो आपको चाहिए घर पर ब्लड शुगर कंट्रोल करने का खास तरीका लेकर आए हैं। यह तरीका कुछ और नहीं बल्कि मेथी है, जिसे डायबिटीज कंट्रोल करने वाले सबसे शक्तिशाली तरीकों में से एक माना जाता है। मेथी सिर्फ एक घरेलू नुस्खा नहीं बल्कि रिसर्च बेस्ड रेमेडी है। क्योंकि इस पर कई रिसर्च किए जा चुके हैं, जिनमें साबित हुआ है कि मेथी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो एंटी-डायबिटिक एजेंट के रूप में काम करते हैं।

डायबिटीज के लिए ऐसे करें मेथी का इस्तेमाल

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए मेथी के बीजों का इस्तेमाल कुछ इस तरीके से किया जा सकता है -

1. पाउडर बनाकर

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए मेथी का पाउडर बनाकर उसका सेवन करना सबसे आसान और प्रभावी तरीकों से में एक हैं। मेथी को सुखाकर अच्छे से ग्राइंडर में पीस लें और फिर रोजाना खाली पेट ½ छोटा चम्मच गुनगुने पानी के साथ लें।

2. रात भर पानी में भिगोकर

जिन लोगों के लिए पाउडर का सेवन करना मुश्किल है, वे मेथी के बीजों का रातभर पानी में भिगो सकते हैं और सुबह पानी का सेवन कर सकते हैं। रात को एक चम्मच मेथी आधा गिलास पानी में भिगो दें और सुबह पानी पी लें। अगर आप मेथी के कुछ दाने चबा सकते हैं और आपको और ज्यादा फायदा मिल सकता है।

3. डाइट में मिलाकर

मेथी स्वाद में कड़वी होती है और इसलिए इसका सेवन करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन कुछ चीजों में डालकर इसका सेवन करना आसान रहता है। आप कढ़ी के साथ मेथी के बीजों को उबालकर उनका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा दाल में मेथी के बीजों का पानी डालकर बनाया जा सकता है।

डायबिटीज की दवाओं के साइड इफेक्ट्स

वैसे तो अगर डॉक्टर की सलाह के अनुसार और अन्य सभी सावधानियों का पालन करते हुए ब्लड शुगर की दवाएं ली जाएं तो ये पूरी तरह से सुरक्षित रहती हैं। लेकिन फिर भी कुछ लोगों को इन से कुछ स्वास्थ्य समस्याएं महसूस हो सकती हैं जैसे जी मिचलाना, उल्टी, दस्त, गैस बनना और भूख न लगना जैसे लक्षण हो सकते हैं। वहीं वेब एमडी की एक रिपोर्ट के अनुसार डायबिटीज कंट्रोल करने वाली दवाएं शरीर में विटामिन 12 की कमी पैदा कर सकती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source