Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

स्वाद और सेहत का बेजोड़ संगम है ये धनिए वाला नमक! दूर होगी कब्ज और तेजी से बढ़ेगी इम्यूनिटी, जानें रेसिपी

Dhaniya ka namak: अपने खाने को और ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए आप उसमें धनिए का नमक भी डाल सकते हैं, जिससे मिलने वाले फायदे और बनाने की रेसिपी हम आपको इस लेख के माध्यम से बताने वाले हैं।

स्वाद और सेहत का बेजोड़ संगम है ये धनिए वाला नमक! दूर होगी कब्ज और तेजी से बढ़ेगी इम्यूनिटी, जानें रेसिपी

Written by Mukesh Sharma |Published : October 7, 2023 12:41 PM IST

How to make your food healthier: अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो हेल्दी होने के साथ-साथ खाने में भी टेस्टी हों। ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि अगर कोई चीज खाने में स्वादिष्ट नहीं है, तो हम उसे एक या दो बार खाकर ही बंद कर देते हैं और फिर से अनहेल्दी चीजों पर टूट पड़ते हैं। यही कारण है कि हम अपनी हेल्दी डाइट को मेंटेन नहीं रख पाते हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हमें होने लगती हैं। लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिनका इस्तेमाल करके हेल्दी खाने को भी टेस्टी बनाया जा सकता है। इन्हीं चीजों में से एक है धनिए वाला नमक, जो न सिर्फ आपके खाने के स्वाद को बढ़ाएगा बल्कि इससे आपके शरीर को कई हेल्थ बेनिफिट्स भी मिल सकते हैं। इस लेख में हम आपको इसी खास नमक के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आपको काफी फायदा भी मिल सकता है। चलिए जानते हैं धनिए वाले इस खास नमक से स्वास्थ्य को मिलने वाले फायदे और इसे बनाने का सही तरीका क्या है।

कब्ज को जड़ से खत्म करे

जब भी हम हेल्दी डाइट लेना बंद कर देते हैं और धीरे-धीरे बाहर का खाना खाने की आदत डाल लेते हैं, तो कब्ज जैसी समस्याएं सबसे ज्यादा देखने को मिलती हैं। कब्ज ऐसी बीमारी है, जिससे पीछा छुड़ाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। दवाएं लेने के बाद कब्ज ठीक तो हो जाती है, लेकिन दवाएं बंद करने के बाद फिर से इसकी समस्याएं पैदा होने लगती हैं। ऐसे में अपने खाने में इस धनिए वाले नमक को मिलाएं, जिससे धीरे-धीरे आपको कब्ज होना पूरी तरह से ही बंद हो जाएगी।

इम्यूनिटी बूस्ट करे

धनिए में इम्यूनिटी को बूस्ट करने वाले कई गुण पाए जाते हैं और इस नमक से सिर्फ धनिया ही नहीं बल्कि कई अन्य मसालों का इस्तेमाल भी किया जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने का काम करते हैं। बदलते मौसम में सर्दी, जुकाम व खांसी आदि की समस्या काफी ज्यादा देखी जाती है और इसलिए इस खास नमक का सेवन करना काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

Also Read

More News

आंखों के लिए फायदेमंद

धनिया का नमक आंखों के लिए भी बेहद फायदेमंद माना गया है। धनिया में विटामिन ए अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों को नम रखने के साथ-साथ आपकी आंखों की रोशनी को भी बरकरार बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही इस नमक में अन्य कई प्रकार के मसालों का इस्तेमाल भी किया जाता है, जिसमें मौजूद नेचुरल तत्व बेहद फायदेमंद हैं।

पाचन को अच्छा बनाए

आजकल खराब लाइफस्टाइल अनहेल्दी डाइट हैबिट्स के कारण लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में डाइट में धनिया के नमक जैसी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें। इस नमक में कई खास तरह के तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया को तेज करने के साथ-साथ पाचन से जुड़ी कई बीमारियों को दूर करने में भी मदद करते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

धनिया वाले नमक की रेसिपी

धनिया वाला यह नमक बहुत ही आसान है, आपको एक बड़ा चम्मच धनिया के बीज लें और उन्हें मिक्सर में अच्छे से पीस लें और फिर सेंधा या काला नमक उसमें मिलाएं। साथ ही अगर उपलब्ध हैं, तो धनिया की कुछ पत्तियों को अच्छे से पीसकर उन्हें भी नमक में मिला लें। इसके साथ आप नमक में थोड़ा पुदीना, काली मिर्च, हींग और लहसुन भी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में मिला लें। अच्छे के पिसाई होने के बाद इसे किसी बड़े बर्तन में निकाल लें और एक दिन की धूप में इसे अच्छे से सूखने दें। सूखने के बाद यह सेवन के लिए पूरी तरह से तैयार है।