
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : August 31, 2025 2:39 PM IST
Control High Uric Acid At Home
How to Control High Uric Acid At Home : खानपान की गलत आदतों की वजह से आज के समय में लोग कई तरह की समस्याएं हो रही हैं, जिसमें यूरिक एसिड की परेशानी भी काफी आम हो चुकी है। हमारे शरीर में जब यूरिक एसिड का स्तर काफी ज्यादा हो जाता है, जो जोड़ों में यह क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है। ऐसे में इन ज्वाइंट्स में काफी तेज दर्द और सूजन जैसा महसूस होने लगता है। इस स्थिति को गाउट कहा जाता है। ऐसे में हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप हाई यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो खानपान पर भी ध्यान दें। वहीं, कुछ देसी नुस्खों को ट्राई करके भी आप हाई यूरिक एसिड की समस्या को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं यूरिक एसिड की समस्याओं को कैसे करें कंट्रोल?
अगर आपके शरीर में यूरिक एसिड का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है, तो भीगी हुई अलसी का सेवन कर सकते हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो जोड़ों के दर्द और सूजन से आराम दिला सकता है। इसके सेवन से आप काफी हद तक यूरिक एसिड को बैलेंस कर सकत हैं। राहत देने के लिए जाने जाते हैं।
ये यूरिक एसिड के लेवल को बैलेंस करने में भी मददगार होते हैं। इसका सेवन करने के लिए 1 चम्मच अलसी के बीजों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह इसका पानी छानकर पिएं। इससे काफी हद तक यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
हाई यूरिक एसिड की समस्या को दूर करने के लिए आप आंवला का सेवन कर सकते हैं। यह विटामिन सी का अच्छा सोर्स है, इसके अलावा आंवला में एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर रूप से मौजूद होता है। यह लिवर और किडनी से विषाक्त पदार्थों को कम कर सकता है।
अगर आप यूरिक एसिड को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना 1 गिलास खाली पेट ताजे आंवले का जूस पिएं। आप चाहे तो आंवला की चटनी बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। इससे काफी हद तक आपकी परेशानी कम हो सकती है।
हाई यूरिक एसिड की परेशानी को दूर करने के लिए आप सेब के सिरके का सेवन कर सकते हैं। इसमें प्राकृतिक रूप से शरीर की विषाक्तता को कम करने का गुण होता है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों का भंडार है, जिससे यूरिक एसिड में होने वाली सूजन, दर्द इत्यादि को कम करने में मदद मिल सकती है।
अगर आप हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो सबसे पहले 1 गिलास गुनगुना पानी लें। सोने से पहले इस पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका मिक्स करके पी लें। रोजाना इस पानी का सेवन करने से हाई यूरिक एसिड की परेशानी को कम किया जा सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।