नाभि में देसी घी लगाने से बाल हमेशा रहते हैं काले, जानिए आयुर्वेद के अनुसार- देसी घी के अन्‍य चमत्‍कारी उपयोग और लाभ

Desi Ghee Uses: आज हम आपको एक ऐसी चीज का नाम बताएंगे जिसे बालों में लगाने से आपके सफेद बाल काले बाल हो जाएंगे और न केवल बाल बल्कि आपको अन्य बहुत सी समस्याओं से भी इस चीज की वजह से छुटकारा मिल सकता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : January 10, 2021 7:17 PM IST

आजकल सफेद बालों की समस्या बहुत आम हो गई है। सफेद बाल होने के लिए यह जरूरी नहीं है कि आप बूढ़े ही हों बल्कि किसी भी उम्र में आपके बाल सफेद हो सकते हैं। यदि आप भी सफेद बालों की समस्या से बहुत परेशान हैं तो आज हम आपकी इस समस्या के लिए एक हल लेकर आए हैं।

देसी घी बालों के लिए

जी हां आज हम बात कर रहे हैं देसी घी की। आयुर्वेद के अनुसार, बालों को काले रखने के लिए आप देसी घी का प्रयोग कर सकते हैं। यह लगभग हर घर में आसानी से उपलब्ध है। देसी घी का सेवन न केवल अच्छी सेहत के लिए वरन आपके बालों को काला करने के लिए भी बेहतरीन है। यदि आप नाभि में देसी घी से मालिश करेंगे तो आपके सफेद बाल काले बालों में परिवर्तित हो जाएंगे। इसके अलावा, यदि आपके बाल बहुत अधिक झड़ते हैं तो आप देसी घी में शिकाकाई पाउडर मिलाएं व इसका पेस्ट बना कर बालों पर लगाएं। इससे आपको निश्चित ही बहुत आराम मिलने वाला है।

जी हां यह सुनने में अजीब है लेकिन यह नुस्खा सच में ही प्रभावकारी है। घी में ऐसे तत्त्व होते हैं जो बहुत आसानी से आपके शरीर में समा जाते हैं और उनसे आपके पूरे शरीर को ऊर्जा मिलती है ।

जोड़ों के दर्द में आराम

यदि आपको जोड़ों में दर्द की भी समस्या है तो आप देसी घी की नाभि में मालिश कर सकते हैं। देसी घी आपकी नाभि में बहुत आसानी से अवशोषित हो जाएगा और यह आपको बहुत राहत देगा। इसके प्रयोग से इससे आपके दर्द में भी थोड़ी राहत मिलेगी व आपकी हड्डियां भी मजबूत होंगी।

सूखी त्वचा से राहत

यदि आपकी बहुत ज्यादा ड्राई स्किन है तो भी देसी घी आपके लिए चमत्कारी सिद्ध हो सकता है। आप देसी घी में ग्लिसरीन मिला कर उसे अपनी नाभि में लगा सकते हैं। इससे आपकी स्किन रूखी नहीं रहेगी और आपकी स्किन में निखार भी आएगा। यह टिप सर्दियों में आपको अवश्य ट्राई करनी चाहिए।

डार्क सर्कल होंगे दूर

यदि आप डार्क सर्कल्स से परेशान हैं और हर आई क्रीम को प्रयोग करके थक चुके हैं तो आपको एक बार देसी घी भी अवश्य ही आजमाना चाहिए। यदि आप देसी घी को आंखों के नीचे लगाते हैं तो आपके डार्क सर्कल कम हो जाएंगे और इससे आपकी स्किन हाइड्रेटिड भी होगी।

पेट की समस्या में राहत

यदि आपको पेट से जुड़ी अन्य भी कोई परेशानी है तो आप नाभि में घी लगा सकते है। इससे कब्ज जैसी समस्या से आपको बहुत राहत मिलेगी। इससे पेट व पाचन से जुड़ी अन्य समस्यायों में भी बहुत लाभ मिलता है।

फटे हुए होंठ मुलायम

यदि आपके होंठ भी बहुत ज्यादा फटते हैं तो आपको इससे निजात पाने के लिए भी बस कुछ नहीं करना है केवल अपनी नाभि में देसी घी से मालिश करनी है व आपको एक जादू नजर आएगा और आपके होंठ फटना बंद हो जाएंगे।