केमिकल वाले क्रीम-पाउडर को कहें 'टाटा बाय-बाय', ऐसे करें देसी घी का प्रयोग, चमक उठेगा चेहरा

Desi Ghee for Skin: देसी घी के फायदों से भला कौन वाकिफ नहीं होगा। ना सिर्फ शरीर के लिए बल्कि त्वचा के लिए भी देसी घी किसी वरदान की तरह काम करता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : March 1, 2023 3:09 PM IST

कई सदियों से स्किन के लिए देसी घी का इस्तेमाल किया जाता रहा है। स्किन के लिए घी से जुड़े फायदे किसी से भी छिपे नहीं हैं। लेकिन, इसके लिए आपको इससे जुड़े सही इस्तेमाल के बारे में जानकारी होनी चाहिए। बालों से लेकर स्किन और हेल्थ के लिए देसी घी हर तरह से असरदार है। देसी घी से जुड़े सौन्दर्य फायदों के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी है। जिस वजह से इससे होने वाले फायदों से अनजान रह जाते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं, और आप भी अपनी स्किन को सॉफ्ट, स्मूथ और बेहद खूबसूरत बनाना चाहती है, तो देसी घी का इस्तेमाल कर सकती हैं।

मौसम बदलने का असर सबसे ज्यादा हमारी स्किन पर पड़ता है। जिसकी वजह से स्किन पर तरह-तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। अगर स्किन ड्राई है तो उसमें एग्जिमा और डिहाईड्रेशन की वजह से समय से पहले ही झुर्रियों की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए चेहरे पर देसी घी लगाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, स्किन पर देसी घी लगाने से कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

त्वचा के लिए देसी घी के 5 फायदे - (Benefits of Desi Ghee for Skin)

देसी घी से त्वचा ड्राइनेस करें दूर

अनगिनत गुणों से भरपूर घी स्किन से डालनेस और रूखेपन को दूर करने में मददगार होता है। इससे स्किन ग्लोइंग, सॉफ्ट एयर खूबसूरत बनती है। अगर आपकी स्किन ज्यादा ड्राई है तो, आप अपनी स्किन पर घी का इस्तेमाल कर सकती हैं। घी की कुछ बूंदे लेकर स्किन पर लगाएं। कुछ मिनटों तक स्किन पर हल्के हाथों से मसाज करें। कुछ मिनटों की मसाज के बाद स्किन सॉफ्ट हो जाएगी।

झुर्रियों से पाएं छुटकारा

घी का इस्तेमाल खाने में सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन को जवां और तरोताजा बनाए रखने के लिए भी किया जाता है। घी समय से पहले होने वाली झुर्रियों को भी दूर कर देता है। घी में विटामिन ई मौजूद होता है, जो एंटी एजिंग की समस्या को दूर रखता है। अगर आप नियमित रूप से घी का सेवन करें और इसे लगाएं तो स्किन ग्लोनिंग और झुर्रियों से मुक्त रहेगी।

मुलायम रखे होंठ

फटे होंठो की समस्या किसी को भी हो सकती है। जो कभी कभी दर्द भरा भी हो सकता है। अगर आपके होंठ भो फट रहे हों, तो हर रोज नियमित रूप से अपने होठों में घी से मसाज करें। घी आपके होठों को नम बनाए रखता है और लंबे समय तक मॉश्‍चराइज भी रखता है। घी को होंठो पर लगाने से उनमे नेचुरल शाइन बरकरार रहती है।

ब्लड सर्कुलेशन करे बेहतर

घी से अगर चेहरे पर मसाज की जाए तो, चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। जिससे स्किन की चमक बढ़ती है। नियमित रूप से रात को सोने से पहले थोड़ा से देसी घी लेकर उससे चेहरे पर अच्छे से मसाज करें। सुबह उठकर ठंडे पानी से चेहरे को अच्छे धो लें।

पिग्मेंटेशन करे कम

घी को चेहरे पर लगाने से पिग्मेंटेशन की समस्या से निजात पाया जा सकता है। अगर आप चेहरे पर घी का इस्तेमाल नियमित रूप से करती हैं तो इससे स्किन को अंदर से निखार मिलता है। जिससे पिग्मेंटेशन कम हो जाता है।

स्किन पर घी का कुछ इस तरह इस्तेमाल करके आप अपनी स्किन से जुड़ी समस्याओं से आसानी से छुटकारा पा सकती हैं। घी एंटी-ऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर होता है। जिसका फायदा जितना शरीर के अंदर होता है, उतना ही बाहर भी। इसलिए अपनी डाइट में घी को शामिल करने के साथ साथ स्किन केयर रूटीन में भी घी को शामिल करना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई समस्त जानकारी आपकी जागरूकता के लिए है। अगर आप इन युक्तियों को प्रयोग में लाना चाहते हैं तो पहले अपने विशेषज्ञ/चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source