... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: intern23.seo | Updated : September 19, 2023 5:01 PM IST
How to Increase platelets Count: डेंगू बुखार एक जानलेवा बीमारी है जो डेंगू वायरस के कारण होती है। यह वायरस मादा एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। डेंगू बुखार के लक्षण बुखार, सिर में दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, और उल्टी हैं। कुछ मामलों में डेंगू के कारण रक्तस्राव और अन्य गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं। डेंगू से प्रभावित व्यक्ति के खून में प्लेटलेट्स का काउंट बहुत तेजी से कम होना शुरू होता है। जिसके बाद इसके गंभीर परिणाम सामने आते हैं। वहीं बात करें आज की तो अभी देश में लगातार बहुत तेजी से डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। भारत में हर साल इस बीमारी का प्रकोप अगस्त सितंबर के महीने में देखने को मिलता है। हालांकि डेंगू का सामान्य संक्रमण 5-6 दिन के अंदर ठीक हो जाता है, लेकिन यदि संक्रमण ज्यादा हो गया हो तो ये हमारे प्लेटलेट्स काउंट को बहुत तेजी से कम करता है जो हमारे लिए जानलेवा हो जाता है। आज हम आपको ऐसे 5 शानदार खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन करके आप अपनी प्लेटलेट्स काउंट को तेजी से बढ़ा सकते हैं।
पपीते के पत्ते का रस आपकी प्लेटलेट्स को बहुत तेजी से बढ़ा सकता है। इसमें एसीटो जेनिन नाम का फाइटोकेमिकल पाया जाता है जो डेंगू के रोगी के लिए बेहद कारगर है। इसके अलावा पपीते के पत्ते में कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो हमारी इन्फ्लेमेशन को कम करते हैं। इसके लिए आप 4-5 पपीते के पत्तों का रस निकालकर पी सकते हैं। इसके अलावा आप 4-5 पत्तों को पानी में उबालकर भी पी सकते हैं।
हाल ही में हुए एक शोध में ये बात सामने आई है कि व्हीटग्रास यानी गेंहू के ज्वारे का रस हमारी प्लेटलेट्स को बेहद तेजी से बढ़ता है। अधिकतम लाभ के लिए आप 1 कप व्हीटग्रास का रस आधा नींबू मिलाकर पी सकते हैं। इसके लिए आप थोड़ी सी मात्रा में व्हीटग्रास लेकर उसकी चटनी बना लें और अब उसके रस को निकालकर पी लें।
एक अनार सौ बीमार कहावत आपने जरूर सुनी होगी। जिसका वास्तविक अर्थ है- एक अनार से सौ बीमारियां ठीक हो सकती है। यदि आपकी प्लेटलेट्स की संख्या कम हो गई है तो इसके लिए आप अनार का सेवन करें। आयरन का भरपूर स्त्रोत अनार आपकी प्लेटलेट्स काउंट को तेजी से बढ़ा देता है।
पोटेशियम से भरपूर कीवी एक ऐसा फल है जो डेंगू के मरीज के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी है। नियमित कीवी खाने से आपकी प्लेटलेट्स काउंट तेजी से बढ़ती है और आपकी शरीर को एक अच्छी खुराक भी मिलती है। पोटेशियम के साथ-साथ कीवी विटामिन-सी का भी अच्छा स्त्रोत है।
लाल रंग का ये शानदार फल आपकी प्लेटलेट्स को तेजी से बढ़ा देता है। यदि आप अपना प्लेटलेट्स काउंट बढाना चाहते हैं तो रोजाना 1 कप चुकंदर का रस पीएं। इसके लिए आप चुकंदर को सलाद के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Disclaimer: प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए बताए गए ये खाद्य पदार्थ केवल सामान्य स्थिति के लिए हैं। यदि आप किसी बीमारी के ग्रस्त हैं, तो इन्हें अपनाने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। क्योंकि प्लेटलेट्स के संबंध में की गई लापरवाही आपके लिए घातक हो सकती है।