Lip Care Tips : होंठों का कालापन दूर करने के पांच उपाय

अक्सर शरीर में पानी की कमी, अनहेल्दी ईटिंग हैबिट से होंठ फट जाते हैं, उस पर पपड़ी जम जाती है या काले हो जाते हैं। इन सभी समस्याओं से होंठ भद्दे नजर आते हैं। कुछ आसान से होम रेमेडीज अपनाकर आप पा सकते हैं सॉफ्ट और पिंक होंठ...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 11, 2019 2:24 PM IST

चेहरा खूबसूरत हो लेकिन होंठ काले हों, तो खूबसूरती बदसूरती में बदल जाती है। चेहरे की त्वचा की तरह होंठों की भी खास देखभाल की जरूरत होती है। चेहरे पर आंखों के बाद होंठों की तारीफ लोग अधिक करते हैं। ऐसे में होंठों को कोमल और गुलाबी बनाए रखना जरूरी (Dark lips care) हो जाता है। अक्सर शरीर में पानी की कमी, अनहेल्दी ईटिंग हैबिट से होंठ फट जाते हैं, उस पर पपड़ी जम जाती है या काले हो जाते हैं। इन सभी समस्याओं से होंठ भद्दे नजर आते हैं। कुछ आसान से होम रेमेडीज आपको देंगे सॉफ्ट और पिंक होंठ (Dark lips care) ...

होंठों को गुलाबी और सॉफ्ट बनाने के लिए होम रेमेडीज 

1 होंठों के कालेपन को दूर करके इसे हेल्दी बनाए रखने के लिए पौष्टिक और स्वस्थ आहार का सेवन करें। विटामिन और मिनरल्स होंठ की सेहत के लिए जरूरी होते हैं। विटामिन बी और ई होंठों के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं। विटामिन ई के लिए बादाम, जोजोबा, कोकोनट ऑयल व बटर आदि का प्रयोग करें।

2 होंठों की नमी बनाए रखने के लिए एलोवेरा जेल बेहतर उपाय है। एलोवेरा में मौजूद पोषक तत्व फटे और रूखे होंठों को नर्म बनाते हैं। इसके जूस में मौजूद प्राकृतिक मॉइश्चराइजर तथा पोषक तत्व होंठों को मुलायम और चमकदार बनाते हैं।

3 होंठों के कालेपन से छुटकारा पाकर इसे खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो दिन में लिप एक्सरसाइज करें। इसके लिए खूब हंसें। होंठों में कंपन करते हुए दिन में पांच से छह बार अवश्य मुस्कराएं।

4 होंठ पर कई बार दाने, घाव निकल आते हैं या सूजन हो जाती है। इन समस्याओं को नजरअंदाज ना करते हुए डॉक्टर से जरूर जांच कराएं। समस्या बढ़ने का इंतजार न करें। होंठों की अधिकतर समस्याएं खराब खानपान और संक्रमण की वजह से उत्पन होती हैं। थकान और सिरदर्द लगातार होना भी होंठों की सेहत के लिए सही नहीं है, इसलिए डॉक्टर से जांच कराते रहें।

5 शरीर में पानी की कमी होने से उसका नकारात्मक असर होंठों पर भी नजर आता है। इससे होंठ काले नजर आते हैं। होंठ की नमी बरकरार रखने के लिए अधिक पानी पिएं। रोज तीन लीटर पानी पीने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि इससे त्वचा में निखार भी आता है। होंठों की त्वचा मुलायम होती है।

होंठ को हेल्दी और खूबसूरत बनाने के टिप्स

चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए फेसपैक

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source