
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : September 30, 2019 12:35 AM IST
कोहनी के कालेपन को दूर करेंगे ये तीन घरेलू नुस्खे। © Shutterstock.
काली कोहनी (Dark Elbows) की समस्या से अक्सर महिलाएं परेशान रहती हैं। इससे शर्मिंदगी भी महसूस होती है। स्लीवलेस कपड़े पहनने का मन नहीं करता। पहन भी लिया तो हाथों को लड़कियां छिपाती रहती हैं। तो इतना परेशान होने की जरूरत नहीं है, बस थोड़ी से मेहनत करना शुरू कर दें, आपकी कोहनी (Home remedies for Dark Elbows) साफ हो जाएगी। दरअसल, काली कोहनी डेड स्किन सेल्स और अतिरिक्त मेलेनिन के कारण हो जाती है। मेलेनिन त्वचा को रंगत प्रदान करता है। शरीर में यदि अधिक मेलेनिन है, तो आपकी त्वचा उतनी ही अधिक सांवली नजर आएगी। आप की भी कोहनी काली (Home remedies for Dark Elbows) नजर आती है, तो इन तीन घरेलू नुस्खों को आजमाकर देखें, जरूर लाभ होगा...
नींबू का इस्तेमाल आप हमेशा अपनी त्वचा पर करती होंगी। यह दाग-धब्बों को भी दूर करता है। त्वचा को पोषण देता है। इससे आप कोहनी की भी साफ-सफाई कर सकती हैं। नींबू को काट लें। इसे कोहनी पर 5-10 मिनट के लिए रगड़ें। थोड़ी देर छोड़ने के बाद पानी से साफ कर लें। कुछ ही दिनों में कोहनी का रंग साफ होने लगेगा।
Winter Skin Care : सर्दियों में रूखी त्वचा से नहीं होंगे परेशान, जब अपनाएंगे ये उपचार
दूध से भी आप अपनी कोहनी को साफ कर सकती हैं। कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण कच्चा दूध त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। कच्चा दूध लें। इसमें रुई भिगोकर कोहनी पर लगाएं। जब सूख जाए तो पानी से कोहनी साफ कर लें। कच्चा दूध क्लिंजर की तरह काम करता है। इससे कोहनी की त्वचा काली नहीं बल्कि साफ हो जाएगी।
हल्दी का भी चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए वर्षों से इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे आप कोहनी के कालेपन को भी दूर कर सकती हैं। हल्दी में मौजूद कंपाउंड कर्क्यूमिन यूवी रेज से होने वाले नुकसान को कम करता है। मुंहासों की समस्या से भी हल्दी छुटकारा दिलाती है। कोहनी को साफ बनाने के लिए हल्दी पाउडर में एलोवेरा जेल, शहद और दूध मिलाएं। इस पेस्ट को कोहनी पर लगाएं। 15 मिनट तक सूखने दें। बाद में हल्के गुनगुने पानी से हाथों को साफ कर लें। कुछ दिनों में ही कोहनी साफ नजर आने लगेगी।