
Also Read
Home treatment for yellow teeth: व्यस्त जीवन शैली की वजह से हमारे पास वक्त ही नहीं है। सुबह जल्दी उठना, जल्दी नहाना, जल्दी नाश्ता करना और फिर जल्दी-जल्दी ऑफिस चले जाना ही रोज के दिनचर्या बन गई है। इस जल्दी की वजह से ना तो हम अपने खानपान पर ध्यान दे पाते हैं और ना ही साफ सफाई पर। इसी जल्दबाजी की वजह से आजकल कई लोग पीले दांतों और दांतों की गंदगी की समस्या से परेशान रहते हैं। बाजार में कई केमिकल युक्त टूथपेस्ट और दांत सफेद करने वाले प्रोडक्ट उपलब्ध हैं, लेकिन ये महंगे होने के साथ-साथ कुछ हद तक नुकसानदायक भी हो सकते हैं। अगर आप बिना किसी केमिकल के प्राकृतिक तरीके से अपने दांतों को चमकाना चाहते हैं, तो केले के छिलके का इस्तेमाल एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। केले के छिलके में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो दांतों की सफाई करने और उन्हें सफेद बनाने में मदद करते हैं। तो चलिए केले के छिलके से दांत साफ करने के फायदों के बारे में जानें।
केले के छिलके में पोटेशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे खनिज तत्व होते हैं, जो दांतों की ऊपरी सतह पर जमी गंदगी को हटाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसके इस्तेमाल से दांत चमकदार और सफेद दिखने लगते हैं। नियमित रूप से इनका इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।
बाजार में मिलने वाले कई टूथपेस्ट और ब्लीचिंग एजेंट दांतों के लिए हानिकारक हो सकते हैं, लेकिन केले का छिलका पूरी तरह से प्राकृतिक होता है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। यह दांतों की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचाए बिना उन्हें सफेद करने का काम करता है।
केले के छिलके में मौजूद मिनरल्स मसूड़ों को मजबूत बनाते हैं और दांतों को आवश्यक पोषण प्रदान करते हैं। यह दांतों की सतह को सुरक्षित रखते हुए प्राकृतिक रूप से चमक बढ़ाने में मदद करता है। अपने दातों व हेल्दी रखने के लिए केले के छिलके का इस्तेमाल करना काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।
केले का छिलका मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है, जिससे सांसों की दुर्गंध दूर होती है और मुंह की सफाई बनी रहती है। इसलिए सिर्फ दांतों को प्राकृतिक रूप से सफेद बनाने के लिए ही नहीं बल्कि मुंह की दुर्गंध दूर करने के लिए भी केले का छिलके का इस्तेमाल किया जा सकता है।
1. एक पका हुआ केला लें और उसका छिलका उतार लें। ध्यान रहे ज्यादा पका हुआ भी न लें।
2. छिलके के अंदर वाले सफेद हिस्से को अपने दांतों पर धीरे-धीरे 2-3 मिनट तक रगड़ें।
3. इसके बाद 5 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर सामान्य टूथपेस्ट से ब्रश कर लें।
4. इस प्रक्रिया को रोजाना दोहराने से कुछ ही हफ्तों में दांतों का पीलापन कम होने लगेगा और वे चमकदार दिखने लगेंगे।
केले के छिलके से दांतों की सफाई एक सस्ता, प्रभावी और प्राकृतिक उपाय है, जो बिना किसी हानिकारक केमिकल के दांतों को सफेद और चमकदार बनाने में मदद करता है। अगर आप अपने दांतों की प्राकृतिक सफेदी बनाए रखना चाहते हैं, तो इस घरेलू नुस्खे को अपनाना फायदेमंद हो सकता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।