
Also Read
Home Remedies For COPD: क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (Chronic Obstructive Pulmonary Disease) लंग्स से जुड़ी बीमारी है जिसके लक्षण अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं से काफी मिलते-जुलते हैं। सीओपीडी की वजह से पीड़ित लोगों को बहुत अधिक खांसी आती है और खांसते-खांसते उसे कमजोरी महसूस होती है। सीओपीडी में श्वसन मार्ग में सूजन बढ़ जाती है और इससे शरीर के अन्य जरूरी ऑर्गन्स पर भी असर पड़ता है। सीओपीडी के कारण होते हैं जिनमें प्रदूषण और स्मोकिंग जैसे कारण प्रमुख हैं। वहीं लोगों की रोजमर्रा की गलतियां और आदतों की वजह से भी फेफड़ों और नाक से जुड़ी श्वसन नली में सूजन हो जाती हैं और इससे एयर पैसेज संकरे हो जाते हैं। कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में पढ़ें यहां।
सीओपीडी होने का सबसे बड़ा कारण तम्बाकू का सेवनहै। तंबाकू खाने और सिगरेट-बीड़ी जैसी चीजों पीने से धुआं फेफड़ों और श्वसन मार्ग में लगातार पहुंचता रहता है। इसी धुएं के कारण रेस्पिरेटरी सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है और उसमें सूजन बढ़ने लगती है। कुछ स्टडीज में ऐसा कहा गया है कि जो लोग स्मोकिंग नहीं करते उन्हें भी सीओपीडी की बीमारी का रिस्क बना रहता है, इसे नॉन-स्मोकिंग सीओपीडी कहा जाता है। दरअसल, ऐसे लोग सिगरेट के धुएं के सम्पर्क में आने ये स्मोकिंग करने वाले लोगों के आसपास रहते हैं उन्हें भी सीओपीडी हो सकता है।
ऐसे लोग जो धूल-मिट्टी, गंदगी और प्रदूषण वाली जगहों पर बार-बार जाते हैं या ऐसे स्थानों पर काम करते हैं जहां प्रदूषण का स्तर अधिक हो ऐसे लोगों को सीओपीडी जैसी फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
घर की साफ-सफाई के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले क्लिनिंग प्रॉडक्ट्स (Cleaning products side effects) में कई ऐसे केमिकल्स होते हैं जो श्वसन मार्ग और फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे उन्हें सीओपीडी की बीमारी भी हो सकती है।
सीओपीडी के लक्षणों से आराम पाने के लिए हमेशा गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है। बलगम, खांसी और सांस की नली में सूजन को कम करने के लिए गर्म पानी का सेवन काफी मददगार हो सकता है। इन समस्याओं से परेशान लोग थोड़ी-थोड़ी मात्रा में गर्म या गुनगुना पानी पी सकते हैं। (Drink lukewarm water)
खराब गला, फेफड़ों में सूजन और बलगम जैसी समस्याओं से आराम पाने के लिए गर्म पानी में एक-दो चम्मच शहद (Honey) घोलकर पी सकते हैं। शहद में एंटी-बैक्टेरियल (Anti-bacterial) और एंटी-बायोटिक (Anti biotic) तत्व पाए जाते हैं जो वायरस और बैक्टेरिया से छुटकारा दिलाते हैं और उसकी वह से होने वाली परेशानियों से आराम भी दिलाते हैं। (Honey health benefits)
सीओपीडी के लक्षणों (Symptoms of COPD) से आराम पाने के लिए पानी के साथ गुड़ और दालचीनी के कुछ टुकड़े (Cinnamon stocks) डाल कर उबालें और इस चाय को छानकर पीएं। इससे गले में सूजन, दर्द और फेफड़ों से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं। (how to consume Gur or Jaggery in COPD)