
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : March 9, 2023 6:59 PM IST
बदलते हुए मौसम में हर किसी को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। हेल्थ से लेकर बालों और स्किन को हर मौसम के हिसाब से ट्रीट करना पड़ता है। हेल्थ और बालों को अगर एक तरफ रखकर बात स्किन केयर की करें, तो उस पर मौसम के बदलने का असर सबसे ज्यादा पड़ता है। ऐसे में स्किन में रूखापन, झाइयां और झुर्रियों जैसी समस्या होने लगती हैं। खराब खानपान, गड़बड़ लाइफस्टाइल और शरीर में पोषक तत्वों की कमी की वजह से इसका खामियाजा कहीं ना कहीं स्किन को झेलना पड़ता है।
अगर आप चाहती हैं कि, आपकी स्किन खूबसूरत और आकर्षित दिखे तो सबसे पहले अपनी डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा दादी नानी के नुस्खे भी स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकते है। आप अपनी स्किन की रौनक बढ़ाने के लिए कुह खास तरह के ऑयल्स का इस्तेमाल कर सकती हैं, वो ऑयल्स कौन से हैं, चलिए जान लेते हैं।
बादाम के तेल में नेचुरल मॉइस्चराइजर के गुण होते हैं। स्किन पर बादाम के तेल से मसाज करने से स्किन फ्रेश और ग्लोइंग बनती है। यह तेल हर तरह के स्किन टिपर के लिए अच्छा माना जाता है। शावर लेने के बाद स्किन में बादाम के तेल की मसाज फायदेमंद हो सकती है।
स्किन को बेदाग़ ग्लोइंग और खूबसूरत बनाने के लिए कुमकुमादि तेल लगाएं। इस तेल की कुछ बूंदे लेकर स्किन पर अच्छे से मसाज करें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में स्किन चमकने लगेगी।
सेहत से लेकर खाने और बालों तक इस्तेमाल के लिए सरसों के तेल का कोई जोड़ नहीं। स्किन का खास ख्याल रखने वाला सरसों का तेल हर किचन की शान होता है। नहाने के बाद स्किन पर सरसों के तेल से मसाज करने से स्किन सॉफ्ट हो जाएगी। स्किन पर इसका इस्तेमाल करने से पहले उसकी शुद्धता की जांच जरूर कर लें।
स्किन से जुड़ी किसी तरह की समस्या है तो सूरजमुखी के तेल का इस्तेमाल करने से फायदा मिल सकता है। स्किन इससे रूखी नहीं होती। सोने से पहले नियमित रूप से स्किन पर सूरजमुखी के तेल से मसाज कर सकते हैं। ये चेहरे के लिए भी अच्छा होता है।
ऑयली स्किन के लिए जोजोबा आयल काफी अच्छा माना जाता है। बदलते मौसम में कई बार स्किन रूखी होने लगती है। ऐसे में जोजोबा ऑयल अपना कमाल दिखा सकता है। इसे आप अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। या स्किन की गहरे में जाकर उसे सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है।
स्किन में चमक बढ़ाने के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। इसकी बेहद कम मात्रा अपना कमाल दिखाने के लिए काफी है। ये चेहरे और पूरे शरीर की स्किन में ग्लो बढ़ाता है। इस तेल से स्किन की टैनिंग भी दूर की जा सकती है।
स्किन को अनगिनत फायदे देने वाला नारियल का तेल काफी हल्का होता है। पूरी बॉडी के साथ स्किन पर लगाना बेहद फायदेमंद होता है। ड्राई स्किन से छुटकारा दिलाने और रंगत निखारने के लिए नारियल का तेल इस्तेमाल किया जा सकता है।
ये कुछ ऐसे तेल हैं, जो बदलते हुए मौसम में आपकी स्किन केयर रूटीन के बढ़िया साथी बन सकते हैं। ये तेल बिलकुल नेचुरल हैं और साथ में स्किन से जुड़ी समस्याओं को हल करने में भी मददगार हैं।