दस्त को रोकने के लिए चाय में बर्फ डालकर पीना कितना कारगर? जानें दादी-नानी के नुस्खे के पीछे की सच्चाई

Remedy for diarrhea: आज के समय में भी हमारी दादी मां और नानी मां कई बीमारियों का इलाज करने के लिए घेरलू नुस्खों का इस्तेमाल करती हैं, जो काफी कारगर भी होते हैं। इस लेख में हम आपको दस्त रोकने वाली ऐसी ही एक बर्फ वाली चाय के बारे में बताने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : May 3, 2023 6:08 PM IST

Home remedy for diarrhea: आजकल की तुलना में पहले के लोग ज्यादा हेल्दी होते थे और उनका लाइफस्टाइल भी आजकल की तुलना में काफी अच्छा था। आज के समय में मेडिकल साइंस ने काफी तरक्की कर ली है और शरीर से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए दवाएं उपलब्ध हो चुकी हैं। जबकि पहले के लोग दवाओं से ज्यादा घरेलू नुस्खे पर विश्वास करते थे। यही कारण है कि आजकल भी हमारी दादी मां और नानी मां कई बीमारियों का इलाज घरेलू नुस्खों से ही करती हैं। जिनमें से एक के बारे में आज हम बात करने वाले हैं। दस्त लगने पर चाय में बर्फ डालकर पीने का नुस्खा ग्रामीण भारत में सदियों से चला आ रहा है और कुछ लोगों पर यह प्रभावी रूप से काम भी करता है। हालांकि, साइंस से जुड़ा इसका कोई सबूत अभी तक मिल नहीं पाया है लेकिन हरियाणा और पंजाब के ग्रामीण इलाकों में आज भी इस नुस्खे का इलाज बुजुर्ग लोग दस्त को कंट्रोल करने में मदद करता है। (Ice tea to stop diarrhea)

दस्त रोकने में कितना कारगर

वैसे तो दस्त का इलाज करने के लिए कई दवाएं मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध हैं और उनमें से कुछ दवाएं ओवर द काउंटर भी हैं। ओवर द काउंटर वे दवाएं होती हैं, जो बिना डॉक्टर की पर्ची के आसानी से मेडिकल स्टोर पर एक प्रोडक्ट की तरह मिल जाती हैं। लेकिन अभी तक भी चाय में बर्फ का टुकड़ा डालकर पिया जाता है। गांव के लोग इसके असर से इतना प्रभावित हैं कि अब भी गांव के लोग दस्त रोकने के लिए चाय में बर्फ डालकर पीना पसंद करते हैं।

बिना दूध की चाय में बर्फ डालकर

दस्त को कंट्रोल करने के लिए बिना दूध की चाय में बर्फ का टुकड़ा डालकर डालकर इसका इस्तेमाल किया जाता है। खासतौर पर दस्त को रोकने के लिए बुजुर्ग लोग दवाएं लेने की बजाय यह नुस्खा इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। साथ ही यह नुस्खा पूरी तरह से सुरक्षित है और इससे किसी प्रकार की समस्या होने का खतरा नहीं रहता है।

क्या है रेसिपी

दस्त रोकने का यह नुस्खा जितना प्रभावी रूप से काम करता है, इसे तैयार करना उतना ही आसान भी है। सिंपल दूध वाली चाय बनाने की तरह पानी को गैस पर रख दें, उसके बाद उसमें चाय की पत्ती और थोड़ी सी चीनी डालें। ध्यान रहे आपको इसमें चीनी कम डालनी है। इसके बाद उबाल आने के बाद उसे गैस से उतार दें और कप में डालकर उसमें एक दो टुकड़े बर्फ के छोड़ दें। इस बात को ध्यान में रखें कि आपको इस चाय में दूध नहीं डालना है।

सेवन करने का तरीका

इसका सेवन करना का तरीका भी बहुत आसान है। काली चाय को उबलने के बाद उसे छान कर कप में डाल लें और एक या दो टुकड़े बर्फ के छोड़ दें। इसके बाद उसे तुरंत चुस्कियां लेकर पीना शुरू कर दें। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्म चाय में बर्फ तेजी से पिघलने लगता है और इसलिए उसे ठंडा होने से पहले ही पी लेना चाहिए।

इस बात का रखें ध्यान

दस्त कई बार किसी अंदरूनी बीमारी के कारण हो सकते हैं और लंबे समय तक दस्त लगना शरीर में पानी की कमी पैदा कर सकता है। यदि उपरोक्त नुस्खे से आराम नहीं हो रहा है, तो डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए। उदाहरण के लिए यदि एक या दो बार भी इस चाय का सेवन करने से आराम नहीं हो रहा है, तो डॉक्टर से इस बारे में बात कर लेनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताया गया नुस्खा सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से है और इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से एक बार इस बारे में सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source