Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सोते समय पैरों के नीचे बर्फ लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, दर्द-जलन के साथ ये समस्याएं भी होंगी दूर

ice for skin: रोजाना रात को सोते समय पैरों के तलवों पर बर्फ लगाने से कई फायदे होते हैं और साथ ही कई बीमारियां भी दूर करने में मदद मिलती है। इस लेख में जानें पैरों के नीचे बर्फ लगाने के फायदे।

सोते समय पैरों के नीचे बर्फ लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, दर्द-जलन के साथ ये समस्याएं भी होंगी दूर

Written by Mukesh Sharma |Published : October 1, 2022 2:32 PM IST

putting ice on feet: बर्फ की सिकाई के फायदों के बारे में तो आपने बहुत कुछ सुना होगा। जब भी हमे चोट लग जाती है या फिर किसी प्रकार की मोच, मरोड़ या सूजन आदि आ जाती है, तो डॉक्टर हमें ठंडी सिकाई करने की सलाह देते हैं। दरअसल, बर्फ की सिकाई को ही ठंडी सिकाई कहा जाता है। सिर्फ आज से ही नहीं बल्कि बहुत पहले से बर्फ की सिकाई उपयोग कई समस्याओं को दूर करने के लिए होता आ रहा है। वहीं कुछ महिलाएं निखार पाने के लिए चेहरे पर भी बर्फ लगाती हैं और उन्हें इससे काफी फायदा भी मिलता है। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि पैर के तलवों पर बर्फ लगाने से भी कई फायदे मिलती हैं और ऐसे फायदों के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं।

पैर के तलवों पर बर्फ लगाना काफी प्रचलित घरेलू नुस्खा बन चुका है और ज्यादातर लोग इसे दादी का नुस्खा या नानी का नुस्खा मानते हैं। दरअसल, इसके पीछे इससे मिलने वाले फायदे हैं। अगर आपके घर में डायबिटीज का मरीज (Diabetic patient) है या फिर कोई बुजुर्ग व्यक्ति है तो आपको इस खास नुस्खे के बारे में जरूर जानना चाहिए।

1. तलवों की जलन दूर होगी

कई महिलाओं को रात के समय पैर के तलवों में जलन (burning feet soles at night) होने लगती है, जो अक्सर मेनोपॉज या डायबिटीज से जुड़ा मामला होता है। अगर रोज रात को सोते समय पैर के तलवों पर बर्फ लगाया जाए और कुछ देर तक बर्फ से मालिश की जाए तो तलवों की जलन होना बंद हो जाती है। बर्फ लगाने से तलवों में ठंडक पहुंचने के साथ-साथ अंदर की बीमारियां भी ठीक होने लगती है।

Also Read

More News

2. अच्छी नींद आती है

तलवों में बर्फ लगाने से आपको अच्छा व ठंडा महसूस होगा सिर्फ यही कारण नहीं है कि आपको अच्छी नींद आएगी। बल्कि तलवों पर बर्फ लगाने से पैरों में ब्लड सर्कुलेशन नियमित होने में मदद मिलती है। बर्फ की मदद से पैरों में ज्यादा फैली हुई रक्त वाहिकाएं सामान्य आकार में आ जाती है, जिससे रक्त का बहाव सीमित सीमा से ज्यादा बढ़ नहीं पाता है। ऐसे में सही ब्लड सर्कुलेशन अच्छी नींद लेने में भी मदद करता है।

3. पैर के दर्द को कम करे

दिनभर काम की थकान के बाद पैरों में दर्द होना आम बात है और दर्द को कम करने के लिए रोज-रोज दवाएं खाना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। लेकिन आप रोज रात को पैर के तलवों पर बर्फ लगा सकते हैं, जिसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है बल्कि कई फायदे भी हैं। इन फायदों में एक यह भी है कि इससे पैरों में हो रहे दर्द को कम करने में मदद मिलती है।

4. पैरों की सूजन होगी दूर

सूजन को कम करने के लिए बर्फ की सिकाई को एक अचूक घरेलू उपाय माना जाता है, जो आपके पैरों की सूजन पर भी लागू होता है। पैर के तलवों पर बर्फ लगाने से वहां की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने लगती हैं, जिससे सूजन वाली जगह पर ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है और सूजन भी कम हो जाती है। अगर दिनभर काम करने के बाद आपके पैरों में भी सूजन आ जाती है, तो यह आपके लिए एक अच्छा उपाय हो सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. मूड में होता है सुधार

रोजाना रात को सोते समय पैरों पर बर्फ लगाने से कई समस्याएं दूर होने के साथ-साथ रात को अच्छी नींद भी आती है। रातभर नींद अच्छी लेने पर आप दिन में एक्टिव रहते हैं और दिन के समय नींद नहीं आती है। धीरे-धीरे लाइफ साइकिल में सुधार हो जाता है और आपका मूड अच्छा रहने लगता है। रोजाना 10 दिन तक रात को सोते समय पैरों के नीचे बर्फ लगाने से आप अपने मूड में अंतर खुद देख सकते हैं।