कर्ली हेयर वालों को हो रहा है हेयरफॉल? ये 3 सीक्रेट्स हेयरमास्क तुरंत रोकेंगे बालों का झड़ना

कर्ली हेयर की खूबसूरती ही अलग होती है। यही कारण है कि स्ट्रेट हेयर वाली लड़कियां किसी पार्टी, फंक्शन या स्पेशल डे के लिए अपने बालों को कर्ल कराती हैं। घुंघराले बाल अक्सर जेनेटिक होते हैं। यानि कि अगर माता-पिता में से किसी एक के भी बाल कर्ली हो तो बच्चे के बाल भी कर्ली होते हैं। साथ ही कर्ली हेयर की सबसे बड़ी खासियत एक यह भी होती है कि ये हैवी, बाउंसी और खूबसूरत दिखते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि कर्ली हेयर वालों को हेयरफॉल नहीं होता है। स्ट्रेट हेयर की तरह कर्ली हेयर भी कमजोर होकर झड़ते हैं। अगर आपके भी हैं कर्ली हेयर और तेजी से टूट रहे हैं आपके बाल तो आज हम आपको 3 स्पेशल हेयरमास्क बता रहे हैं। ये हेयरमास्क न सिर्फ पूरी तरह से नेचुरल हैं बल्कि हेयरफॉल समेत बालों की अन्य समस्याओं को भी दूर कर बालों को काला, घना और लंबा बनाने में मदद करेंगें।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : September 28, 2020 1:56 PM IST

कर्ली हेयर की खूबसूरती ही अलग होती है। यही कारण है कि स्ट्रेट हेयर वाली लड़कियां किसी पार्टी, फंक्शन या स्पेशल डे के लिए अपने बालों को कर्ल कराती हैं। घुंघराले बाल अक्सर जेनेटिक होते हैं। यानि कि अगर माता-पिता में से किसी एक के भी बाल कर्ली हो तो बच्चे के बाल भी कर्ली होते हैं। साथ ही कर्ली हेयर की सबसे बड़ी खासियत एक यह भी होती है कि ये हैवी, बाउंसी और खूबसूरत दिखते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि कर्ली हेयर वालों को हेयरफॉल नहीं होता है। स्ट्रेट हेयर की तरह कर्ली हेयर भी कमजोर होकर झड़ते हैं। अगर आपके भी हैं कर्ली हेयर और तेजी से टूट रहे हैं आपके बाल तो आज हम आपको 3 स्पेशल हेयरमास्क बता रहे हैं। ये हेयरमास्क न सिर्फ पूरी तरह से नेचुरल हैं बल्कि हेयरफॉल समेत बालों की अन्य समस्याओं को भी दूर कर बालों को काला, घना और लंबा बनाने में मदद करेंगें।

केले का हेयरमास्क

केले का हेयरमास्क कर्ली हेयर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस हेयरमास्क को बनाने के लिए आपको 2 केले, जैतून के तेल के 8 ड्रॉप, 2 बड़े चम्मच शहद और 2 चम्मच दही की जरूरत होगी। अब आपको इन सामग्रियों से मास्क बनाना है। मास्क बनाने के लिए केलो को अच्छी तरह मैश करें और फिर इसमें जैतून का तेल मिलाएं। अब इसमें कच्चा शहद और दही डालें। अब एक चम्मच की मदद से इन्हें अच्छी तरह मिक्स करें। अब इन्हें किसी ब्रश या हाथों की मदद से बालों में लगाएं। 30 मिनट के इंतजार के बाद बालों को धो दें। इससे हेयरफॉल रुकने में तो मदद मिलेगी ही साथ ही फ्रिजी और रफ हेयर से भी लाभ मिलेगा।

banana hair mask

कोकोनट ऑयल हेयरमास्क

कोकोनट ऑयल मास्क बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद सूदिंग और मॉइस्चराइजिंग गुण बालों पर अनुकूल प्रभाव डालते हैं। लेकिन अगर आपके बाल कर्ली हैं तो आपको कोकोनट ऑयल डायरेक्ट बालों में नहीं लगाना है बल्कि एक पेस्ट तैयार करना है। नारियल के तेल के साथ 2-3 मिनट के लिए करी पत्तों को उबालें और इसे अच्छी तरह ठंडा करें। आपका हेयरमास्क तैयार हैं। अब अंगुलियों को इस तेल में डालकर बालों की जड़ों की अच्छी तरह मालिश करें। अब आधे घंटे के लिए गुनगुने तौलिये से बालों को ढक दें। इसके बाद बाल धो दें। इस मास्क को आप हफ्ते में 2 से 3 बार लगा सकते हैं।

एलोवेरा हेयरमास्क

एलोवेरा हेयरमास्क जितना फायदेमंद होता है उतना ही इसे बनाना भी आसान होता है। एलोवेरा एक अद्भुत हेयर मॉइस्चराइजर और स्कैल्प कंडीशनर के रूप में काम करता है जो बालों की तमाम परेशानियों को दूर कर उन्हें लंबा और खूबसूरत बनाता है। इस मास्क को बनाने के लिए आपको 1/2 cup कप एलोवेरा जैल, 2 चम्मच कोकोनट ऑयल और 1 चम्मच विटामिन ई ऑयल की जरूरत होगी। अब मास्क बनाने के लिए इन सभी चीजों को एक कंटेनर में डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। अब किसी ब्रश या अंगुलियों की मदद से इस पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाएं। करीब आधे घंटे के लिए पेस्ट को बालों पर ही रहने दें। फिर ठंडे पानी से बाल धो दें। कर्ली हेयर की हेयरफॉल समस्या के लिए यह नुस्खा किसी वरदान से कम नहीं है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source