
Also Read
पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं किसी भी व्यक्ति को किसी भी समय हो सकती है। कई बार तो आपका मन पसंद का खाना ही आपके पाचन तंत्र का दुश्मन बन जाता है। यह आपकी जीभ के स्वाद को तो संतुष्ट कर देता है लेकिन आपको गैस, पेट फूलना आदि समस्याएं दे जाता है। अगर आप सारा दिन कुछ भी काम नहीं करते है तो भी आप को इस प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन अच्छी बात तो यह है कि भारतीय रसोइयों में वह सारी सामग्री उपलब्ध हैं जो आपको इन सब समस्याओं से तुरंत असर दिला सकते हैं।
बहुत से लोगों को अक्सर गैस और पेट फूलना की समस्या कुछ न कुछ अटपटा खाने की वजह से ही होती है। आप को हमेशा उन खाद्य पदार्थों के नामों का पता होना चाहिए जिनसे आप को ऐसी समस्या होती है क्योंकि सभी लोगों का शरीर एक समान नहीं होता है और हो सकता है आप को इन हर्बल ड्रिंक्स से भी गैस बन जाए। इसलिए आप को एक साथ बहुत अधिक हर्बल ड्रिंक का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
यहां एक सिंपल और आसान सी हर्बल चाय की रेसिपी दी गई है लेकिन कुछ लोगों को हो सकता है यह सूट न करे इसलिए अगर आपको यह रेमेडी सूट नहीं करती है तो इसका सेवन न करें।
इस ड्रिंक को बनाने के लिए आप को अजवाइन, जीरा और सौंफ की आवश्यकता होगी। आपको थोड़ी बहुत काली मिर्च की भी आवश्यकता होगी। इन्हें एक लीटर पानी के साथ उबलने के लिए रख दें और जब यह उबल जाए तो इसे छान लें। इस उबलने की प्रक्रिया में आप को 5 से 7 मिनिट का समय लग सकता है। इसे एक गिलास या कटोरे में छान लें और पी लें। इसे पीने के बाद आप को गैस, पेट फूलने और खाना न पचने जैसी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। इससे आप को कब्ज जैसी दिक्कत भी नहीं देखने को मिलेगी।
अजवाइन एक अच्छे पाचन तंत्र के लिए बहुत आवश्यक होती है और इसका सेवन करने से आपके शरीर में पाचन तंत्र बहुत अच्छे से फंक्शन करने लगता है। अगर सौंफ की बात करें तो सौंफ में भी पाचन को बूस्ट करने वाले गुण होते हैं जो आप के शरीर के लिए काफी ज्यादा लाभदाई होते हैं। यह सारे इंग्रेडिएंट्स वैसे तो प्राकृतिक हैं इसलिए इनके साइड इफेक्ट्स होने की संभावना भी काफी कम होती है।
View this post on Instagram
निष्कर्ष
यह रेमेडी आप को अपच में तो मदद कर सकती है लेकिन अगर आप को अक्सर पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो आप को अपने डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए।