हेयर फॉल से लेकर डैंड्रफ तक बालों की हर समस्या को जड़ से खत्म करता है दही, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

Hair care tips: बालों से जुड़ी समस्याओं का इलाज करने के लिए सिर्फ महंगी दवाएं नहीं बल्कि कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है, जिनमें से एक के बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : September 20, 2023 3:58 PM IST

Curd for hair problems: खराब लाइफस्टाइल, अनुचित डाइट, बाहर का खाने की आदत, काम का प्रेशर, धूल-मिट्टी व धूप का संपर्क और न जाने कितने ऐसे फैक्टर हैं, जो हमारी हेल्थ को लगातार नुकसान पहुंचाते हैं। इनमें से कुछ फैक्टर जो सबसे ज्यादा हमारी स्किन और बालों को प्रभावित कर रहे होते हैं। आजकल लोगों को बालों से जुड़ी समस्याएं काफी होने लगी हैं और यहां तक कि 20 उम्र के बाद ही लोग बाल झड़ने की शिकायत करने लगे हैं। कम उम्र में ही बालों से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं, तो उसकी जल्द से जल्द रोकथाम करनी चाहिए। बालों से जुड़ी समस्याओं की रोकथाम सिर्फ दवाओं की मदद से ही नहीं बल्कि घरेलू तरीकों से भी की जा सकती हैं। खाने के अलावा दही का इस्तेमाल अपनी स्किन के लिए करते देखा होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि बालों से जुड़ी समस्याओं को भी दही की मदद से दूर किया जा सकता है। इस लेख में हम बालों से जुड़ी अलग-अलग समस्याओं के लिए दही का अलग-अलग तरीके उपयोग के बारे में बताएंगे।

बालों के ग्रोथ के लिए (Curd for hair growth)

आजकल खराब लाइफस्टाइल और डाइट के माध्यम से पूरा पोषण न मिल पाने के कारण शरीर के अन्य हिस्सों की तरह बालों की ग्रोथ भी प्रभावित हो गई है। कई महिलाएं अपने बालों को बढ़ न पाने की शिकायत कर रही हैं। आगर आपके बाल भी ठीक से बढ़ नहीं पा रहे हैं, तो दही और अंडे का इस्तेमाल किया जा सकता है। 1 अंडे को सफेद और पीले हिस्से को अच्छे से मिला लें और फिर उसमें एक बड़ा चम्मच ताजी दही का डालकर अच्छे से मिक्स करें और पेस्ट बना लें। इसे बालों की जड़ों में अच्छे से लगाएं। हफ्ते में कम से कम एक बार इसका इस्तेमाल जरूर करें।

रूखापन दूर करने के लिए (Curd for dry hair)

बढ़ता वायु प्रदूषण, तेज धूप और डाइट के माध्यम से बालों को पर्याप्त पोषण न मिल पाने के कारण बालों का रूखापन बढ़ रहा है। रूखापन होने के कारण भी बालों से जुड़ी कई अन्य समस्याएं होने लगती हैं। बालों के रूखेपन को दूर करने के लिए एक कप दो बड़े चम्मच दही में एक छोटा टुकड़ा केला, एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस मिक्स करके पेस्ट बना लें और बालों पर लगाएं। इसे बाल लंबे समय तक हाइड्रेट रहेंगे और बालों का रूखापन भी दूर होगा।

हेयर फॉल रोकने के लिए (Curd for hair fall)

बाल झड़ने की समस्या आजकल काफी लोगों को होने लगी है और इसके कई अलग-अलग कारण भी लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से हेयर फॉल को काफी हद तक रोका जा सकता है और इन नुस्खों में एक दही और काली मिर्च भी है। दो बड़े चम्मच दही में आधा च्म्मच काली मिर्च का पाउडर मिलाएं और अच्छे से मिक्स करके उस पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाएं।

डैंड्रफ दूर करने के लिए (Curd for dandruff)

गर्मियां हो या सर्दियां कुछ लोगों को डैंड्रफ की काफी समस्या रहती है। अगर आप भी डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं, तो दही और मेथी को मिक्स करके बने पेस्ट से डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं। सबसे पहले मेथी को रातभर पानी में भिगोकर रख दें, सुबह पानी को छानकर फेंक दें और मेथी के दानों को पीसकर दही में मिला लें। यह पेस्ट आपको डैंड्रफ से छुटकारा पाने में मदद कर सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source