जीरा और गुड़ से तैयार पानी पीने के फायदे, इसे बनाने और सेवन का सही तरीका

क्या आपने कभी जीरे और गुड़ से तैयार पानी का सेवन किया है? यदि नहीं, तो आज से ही पीना शुरू कर दें, क्योंकि यह कई छोटी-मोटी शारीरिक समस्याओं को चुटकी में दूर कर देता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 22, 2021 7:31 AM IST

Cumin Seeds and Jaggery Water Benefits in Hindi: जीरे का सेवन आप सब्जी, दाल या किसी भी चीज में तड़का लगाने के लिए करते होंगे। जीरा भोजन के स्वाद को बढ़ाने का भी काम करता है। इसी तरह जीरे का पानी भी सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। खासकर, जब आप इस पानी में गुड़ को मिला देंगे, तो इसके फायदे दोगुने बढ़ जाते हैं। गुड़ शरीर में खून की कमी होने से रोकता है। आयरन को बढ़ाता है। हालांकि, जीरा और गुड़ का सेवन कभी भी आप एक साथ नहीं करते होंगे, लेकिन इन दोनों को मिलाकर तैयार पानी को जरूर पी सकते हैं। जी हां, जीरा और गुड़ का पानी कई शारीरिक बीमारियों से बचाने का काम करता है। आइइ जानते हैं, गुड़ और जीरे के पानी के फायदे (cumin seeds and jaggery water benefits) क्या हैं.....

शरीर में खून की कमी ना होने दे

गुड़ और जीरे का पानी (Jeera aur gud ka pani ke fayde) पीने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। खून को साफ करता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

प्रतिदिन आधा कप भी आप जीरा और गुड़ का पानी पीते हैं, तो इम्यूनिटी मजबूत होती है। शरीर के अंदर मौजूद टॉक्सिन को साफ करता है।

पाचन शक्ति करे मजबूत

यदि आपका पेट बार-बार खराब रहता है, पेट में दर्द, ऐंठन, गैस, कब्ज की समस्या, ब्लोटिंग आदि होती है, तो जीरा और गुड़ का पानी गर्म पिएं। खासकर रात में सोने से पहले इस हेल्दी ड्रिंक का सेवन करें।

शारीरिक दर्द से दे छुटकारा

महिलाओं को पीरियड्स के दौरान काफी दर्द होता है, उसमें भी आप इसका सेवन कर सकती हैं। इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या दूर होती है। साथ ही पीठ, कमर और सिरदर्द होने पर भी आप जीरा और गुड़ का पानी पी सकते हैं। यहां तक कि जिन्हें बुखार होता है, उनके लिए भी यह रामबाण इलाज है।

जीरा और गुड़ का पानी बनाने के लिए सामग्री

1 बड़ा चम्मच जीरा

1 बड़ा चम्मच गुड़ का चूरा

2 कप पानी

एक बर्तन को गैस पर रखें, इसमें दो कप पानी डालें। अब गुड़ और जीरा भी डाल दें। इसे अच्छी तरह से उबलने दें। जब पानी उबलकर आधा बच जाए, तो इसे कप में छान लें। इस पानी को आप हल्का गुनगुना या फिर चाय की तरह गर्म ही पिएंगे तो अधिक लाभ होगा। कोशिश करें कि सुबह के समय इसे खाली पेट ही पिएं। इससे पेट साफ होने में मदद मिलती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source