रामायण की सीता दीपिका चिखलिया ने बताया कैसे घरेलू नुस्खों के साथ किया कोरोना का सामना, सभी के काम आएंगी उनकी टिप्स

दीपिका को कुछ दिनों पहले ही कोरोना वायरस संक्रमण हो गया था। दीपिका ने कोरोना से घर पर ही इलाज के नुस्खे बताए हैं। दीपिका चिखलिया टोपीवाला (Dipika Chikhlia Topiwala) ने होम क्वारंटाइन रहते हुए कुछ नैचुरल और घरेलू चीज़ों की मदद से खुद का इलाज किया। कोविड संक्रमण से उबरने के बाद दीपिका ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इस बारे में लिखा। (Covid Infection Home Remedies in Hindi)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 29, 2021 1:26 PM IST

Covid Infection Home Remedies : अभिनेत्री दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) को माता सीता के तौर पर घर-घर में पहचान, प्यार और सम्मान मिला है। दीपिका की डिवाइन ब्यूटी और प्यारी-सी मुस्कान जहां लोगों को उनका मुरीद बनाती है वहीं लोग, उनकी फिलोसॉफी, अध्यात्म और हेल्थ से जुड़ी जानकारियों पर भी गौर करते हैं। दीपिका को कुछ दिनों पहले ही कोरोना वायरस संक्रमण ( Dipika Chikhlia Covid Positive) हो गया था। दीपिका ने कोरोना से घर पर ही इलाज के नुस्खे बताए हैं। दीपिका चिखलिया टोपीवाला (Dipika Chikhlia Topiwala) ने होम क्वारंटाइन रहते हुए कुछ नैचुरल और घरेलू चीज़ों की मदद से खुद का इलाज किया। कोविड संक्रमण से उबरने के बाद दीपिका ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इस बारे में लिखा। (Covid Infection Home Remedies in Hindi)

कोरोना संक्रमण के घरेलू उपाय जो सुझाए दीपिका चिखलिया ने

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका ने गुजराती भाषा (Gujarati) में एक पोस्टर के साथ एक पोस्ट लिखी। दीपिका ने इस पोस्ट में लिखा कि ये नुस्खे गुजराती परिवारों में काफी इस्तेमाल किए जाते हैं। वहीं, नॉन-गुजराती लोगों के लिए दीपिका ने यह नुस्खे खासतौर पर सुझाए। (Covid Infection Home Remedies by Deepika Chikhlia )

दीपिका ने लिखा कि, ' नींबू (Lemon) और गुड़ (Jaggert) के साथ मूंग की दाल का सूप (Green Lentil Soup) , हल्दी वाला पानी (Turmeric Water), जूस पीया और मूड बेहतर बनाने के लिए कपूर (Camphor) सूंघा। साथ ही  प्राणायाम (Prayanam) और सकारात्मक सोच (Positive Thoughts) के साथ मैंने क्वारंटीन का समय बिताया। आप सब भी अपना ध्यान रखें और मास्क (Mask) ज़रूर पहनें'। (Dipika Chikhlia's experience during quarantine)

ये भी पढ़ें-

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोविड के चलते अस्पताल में भर्ती, पिछले 3 दिनों में ये हस्तियां भी हुई संक्रमित

अभिनेत्री समीरा रेड्डी के साथ उनके दोनों बच्चों को भी हुआ कोरोना संक्रमण, एक्ट्रेस ने बताया बच्चों में दिखे कोविड संक्रमण के कौन-से लक्षण

Sonu Sood Corona Poistive: एक्टर सोनू सूद हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, चंडीगढ़ के घर में हुए आइसोलेट

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source