... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 26, 2022 12:51 PM IST
हफ्ते या महीने भर से नहीं खत्म हो रही खांसी? इस पोजिशन में सोएं और देखें कमाल, नहीं खुलेगी सुबह तक आंख
लगातार खांसी कहीं न कहीं आपके खराब स्वास्थ्य का एक संकेत है और ये कोरोनावायरस की दूसरी लहर के दौरान कोविड का सबसे ज्यादा महसूस किया जाने वाला लक्षण भी है। हां, ओमिक्रोन के दौरान गले में खराश, नाक बहना, शरीर में दर्द की समस्याएं आम थी लेकिन खांसी अभी भी एक चिंता का विषय बनी हुई है। हैरानी की बात ये भी है कि इस बीमारी से ठीक होने के बाद भी लोग कई हफ्तों और तो और महीनों तक खांसी की शिकायत करते हैं, जिसे अब लॉन्ग कोविड भी कहा जाने लगा है।
इस परेशानी को देखते हुए एक्सपर्ट्स ने मरीजों को इस लक्षण से राहत दिलाने के लिए ऐसा तरीका ढूंढ निकाला है, जिसकी वजह से रात में उन्हें अपनी नींद खराब नहीं करनी पड़ेगी। आइए जानते हैं कैसे।
सामान्य रूप से होने वाली खांसी आमतौर पर नाक या मुंह में धूल-मिट्टीचली जाती है, जो आपके फेफड़ों और वायु मार्ग में जाकर रिएक्शन करती है। जबकि कोविड के दौरान होने वाली खांसी सूखी होती है और वायरस के ट्रिगर करने पर बार-बार होती है।
सूखी खांसी में आमतौर पर व्यक्ति को बलगम नहीं आता है और खांसने पर खर-खर की आवाज आती है। लगातार खांसी होने पर ये आवाज और ज्यादा बढ़ जाती है क्योंकि इसमें लार या फिर बलगम नहीं होता है। दूसरी चीज, जो इसे सामान्य खांसी से अलग बनाती है वो है कोविड के दौरान होने वाली खांसी कुछ सप्ताह या फिर महीनों तक रहती है।
ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस ) के अनुसार, जिन लोगों को कोविड से जुड़ी खांसी है, उन्हें अपनी पीठ के बल लेटने से बचना चाहिए, जो राहत पाने का सबसे अच्छा उपाय है। ऐसा माना जाता है कि पीठ के बल लेटने से आपके गले में बलगम जमा हो सकता है, जिससे खांसी हो सकती है। संस्थान के मुताबिक, सोते समय हमें अपनी एक तरफ लेटना चाहिए और अगर आप बिस्तर पर नहीं सो रहे हैं तो आपको सीधे बैठने की सलाह दी जाती है।
एक और तरीका है जिससे आप बेहतर तरीके से सो सकते हैं, जिसमें आपको अपने सिर और गर्दन को थोड़ा ऊपर उठाने के लिए दो तकियों का इस्तेमाल करना चाहिए।
एनएचएस के मुताबिक, खांसी से राहत पाने के लिए आप एक चम्मच शहद ले सकते हैं लेकिन एक साल से कम उम्र के बच्चों को शहद न दें। अगर इससे मदद नहीं मिलती है, तो आप खांसी के इलाज के लिए फार्मासिस्ट से संपर्क कर सकते हैं।
एनएचएस के मुताबिक, अगर आपको कोविड के लक्षण महसूस हो रहे हैं तो फार्मेसी जाने के बजाय आपको डॉक्टर की सहायता लेनी चाहिए।
अगर खांसी का इलाज नहीं किया जाता है तो समय के साथ-साथ खांसी का एक चक्र विकसित हो सकता है, जिसमें आपको गले में अत्यधिक जलन और सूजन भी हो सकती है। सूखी खांसी का कोई स्पष्ट कारण नहीं हो सकता है और ऊपर दी गई सलाह का उपयोग कर खांसी को रोकने में मदद मिल सकती है।
अगर खांसी खत्म नहीं हो रही है तो आपको चिकित्सक की सलाह लेने की जरूरत होती है। अगर आप इसे नजरअंदाज करते हैं तो आगे चलकर आपको सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द और दूसरी परेशानियां हो सकती हैं।