Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Bad Cholesterol Controlling Spices: बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से दिल की बीमारियों का रिस्क भी बढ़ जाता है इसीलिए, लोग बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाने के ख्याल से ही डर जाते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल का हाई लेवल आजकल लोगों में देखी जाने वाली एक बड़ी समस्या है। बहुत से लोगों की लाइफस्टाइल इस तरह की है कि वे जाने-अनजाने ऐसी चीजों का सेवन भी करते हैं जिनसे उनका कोलस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाता है। वहीं, लोगों को इस बात की भी जानकारी नहीं होती कि शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल और गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कैसे संतुलित किया जाता है।
आयुर्वेद में कुछ मसालों और हर्ब्स के बारे में बताया गया है जो कि बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं। इन मसालों के सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। जो लोग बिना दवाइयों की मदद के अपना बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करना चाहते हैं तो आप इन मसालों का सेवन कर सकते हैं।
वेट लॉस से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने के लिहाज से मेथी के दानों का सेवन किया जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि मेथी के दानों का सेवन करने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कम हो सकता है। मेथी के बीजों में डाइटरी फाइबर पाया जाता है जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और कोलेस्ट्रॉल को सोख लेता है। साथ ही इसमें पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करने में मदद करते हैं।
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिहाज से अजवाइन के बीजों का सेवन भी बहुत लाभकारी माना जाता है। इसका सेवन कच्चा और उबालकर भी किया जाता है। अजवाइन के बीजों में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करने का काम करता है। यह डाइजेशन बूस्ट करता है जिससे पेट से जु़ड़ी प्रॉब्लम्स कम होती हैं।
एक चम्मच अजवाइन के बीज (Ajwain seeds) एक गिलास पानी में भिगोकर रखें। अगले दिन सुबह इसे उबाकर पीएं।
अपनी रोजमर्रा के खाने में आप अजवाइन का तड़का लगा सकते है। सब्जी, दाल और परांठों में आप अजवाइन के बीज मिलाकर खा सकते हैं।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।