कच्चा अदरक या पका हुआ अदरक? जानिए बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कैसे खाएं Ginger

Ginger health benefits: हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप अदरक का सेवन भी कर सकते हैं, लेकिन उसके लिए आपके लिए यह जानना जरूरी होगा कि ज्यादा फायदा कच्चा अदरक खाने से मिलता है या उसा पकाकर खाने से।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : January 24, 2025 2:16 PM IST

How to eat ginger to get rid of cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी खतरनाक बीमारियों से निपटने के लिए बहुत सी छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है। सही डाइट और नियमित रूप से एक्सरसाइज करने के साथ-साथ बहुत सी ऐसी छोटी-छोटी चीजें हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने में आपकी काफी मदद कर सकती है। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे भी हैं, जिनमें अदरक प्रमुख रूप से शामिल है। अदरक आपके शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में काफी प्रभावी तरीके से काम करता है, लेकिन इसके लिए इसका सही इस्तेमाल होना जरूरी है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप अदरक का सेवन कर सकते हैं, लेकिन इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। इसलिए इस बारे में जानना जरूरी है कि हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने के लिए आपको कच्चे अदरक का सेवन करना चाहिए या उसे पकाना चाहिए। इस लेख में हम इसी बारे में जानने की कोशिश करेंगे।

कोलेस्ट्रॉल में कच्चा अदरक या पका हुआ

अगर आप अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अदरक आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन उसके लिए आपको अदरक को किसी चीज जैसे सब्जी, दूध या चाय आदि में पकाकर खाने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार कच्चा अदरक खाने से पेट में दर्द या सीने में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं पका कर अदरक खाने से वह पेट के लिए अच्छा रहता है और शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है।

क्या है सेवन करने का सही तरीका

अदरक का सेवन कई अलग-अलग तरीके से किया जा सकता है और वह आपकी स्थिति पर निर्भर करता है। इसलिए अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल से निपटने के लिए अदरक का सेवन करने की सोच रहे हैं, तो आप कम मीठे की चाय में अदरक डालकर उसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा अदरक की चाय या अदरक का काढ़ा बनाकर भी सेवन किया जा सकता है।

अदरक का सेवन करने के अन्य फायदे

सिर्फ कोलेस्ट्रॉल लेवल ही नहीं बल्कि ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर लेवल कम करने के लिए भी अदरक काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा पेट से जुड़ी बीमारियों को दूर करने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए भी अदरक का सेवन करना आपके लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। यही कारण है कि सर्दियों के मौसम में अदरक सेवन किया जाता है, ताकि सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से बचा जा सके।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source