... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: intern23.seo | Published : February 26, 2024 12:06 PM IST
बढ़ा हुआ रक्तचाप आज एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आ रहा है। आज बहुत बड़ी संख्या में लोग ब्लड प्रेशर के बढ़ने से परेशान हैं। हाई ब्लड प्रेशर के कारण हार्ट रोग और ब्रेन स्ट्रोक जैसे खतरे पैदा हो जाते हैं। इसके अलावा कुछ रोगियों में डायबिटीज की समस्या भी हाई ब्लड प्रेशर के कारण देखी जा सकती है। यदि आप उन लोगों में शामिल हैं जिनका बीपी हमेशा बढ़ा हुआ रहता है तो यह आपके लिए गंभीर साबित हो सकता है। यदि आपका ब्लड प्रेशर अचानक से बढ़ जाए तो आप इस घरेलू आयुर्वेदिक उपाय को फॉलो कर सकते हैं। यह उपाय आपके ब्लड प्रेशर को बहुत जल्द कम कर सकता है।
ब्लड प्रेशर को सिस्टोलिक और डायस्टोलिक दो पैमाने पर मापा जाता है। बात करें नॉर्मल लेवल की तो सिस्टोलिक 120MHG और डायस्टोलिक 80 MMHG होना चाहिए। वहीं जब हमारा ब्लड प्रेशर सिस्टोलिक 130 से अधिक और डायस्टोलिक 90 से अधिक हो जाता है तो इसे हाई ब्लड प्रेशर माना जा सकता है। इसके साथ ही जब हमारा ब्लड प्रेशर सिस्टोलिक 180 MMHG से अधिक और डायस्टोलिक 120 MMHG से अधिक हो जाता है तो इसके ब्लड प्रेशर का खतरनाक स्तर कहा जाता है।
यदि आप अचानक हाई ब्लड प्रेशर है तो इससे आपको उल्टी होने की समस्या हो सकती है।
अचानक बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर आपके सिर को घुमा सकता है। इसके कारण आप तेज सिर दर्द और चक्कर आने जैसी समस्याओं से जूझते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर आपके दिल की सेहत पर काफी बुरा असर डालता है, इसके चलते आपकी दिल की धड़कन काफी तेज महसूस होने लगती है।
जी हां हाई ब्लड प्रेशर का असर आपकी आंखों की सेहत पर भी देखने को मिलता है। इसके कारण आपकी दृष्टि में धुंधलापन हो सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर के कारण हमें बहुत अधिक पसीना भी आ सकता है। यदि आपको बिना किसी कारण पसीने आ रहे हैं तो आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।
आयुर्वेद में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कुछ बेहतरीन उपाय बताए गए हैं, जिसमें से हम आपको आज एक ऐसा नुस्खा बताने जा रहे हैं जो आपके बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कर सकता है। इसके लिए आप अपने सिर पर ठंडे पानी से भीगी हुई तौलिया रखें। इसे अलावा गर्म पानी से भरी बाल्टी में अपने पैरों को डालकर बैठ जाएं। इसके साथ-साथ अपनी रीढ़ की हड्डी की मसाज आइस पैक से करें।