नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को निचोड़कर बाहर निकाल देगी इन 2 मसालों से बनी चाय, सुबह खाली पेट पीने से मिलेगा फायदा

Tea for Bad Cholesterol: शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल- के स्तर को कम करने के लिए आप इस खास चाय का सेवन कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसकी रेसिपी और फायदे?

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : April 12, 2024 1:00 PM IST

Tea For Bad Cholesterol: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या आजकल आम हो गई है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। जिसमें हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियां शामिल हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मौजूद एक मोमी पदार्थ होता है। हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है, गुड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) और बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल)। शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल का लेवल बढ़ने पर यह नसों में जमा हो जाता है और उन्हें ब्लॉक कर सकता है। ऐसे में, शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आपको अपने खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको एक ऐसी चाय की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद (Tea To Reduce Bad Cholesterol) मिल सकती है। इस चाय को बनाने के लिए आपको लहसुन और काली मिर्च की जरूरत होती है। तो आइए, जानते हैं कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए लहसुन और काली मिर्च की चाय के फायदे और इसकी रेसिपी।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए लहसुन और काली मिर्च की चाय कैसे बनाएं? – Garlic And Black Pepper Tea Recipe For Bad Cholesterol

आवश्यक सामग्री

  • लहसुन - 2 कली
  • काली मिर्च -1/4 छोटी चम्मच
  • नींबू का रस - 1/2 चम्मच

विधि

सबसे पहले पैन में एक गिलास पानी डालकर गर्म कर लें। अब इसमें लहसुन की कलियों को कुचल कर डालें और पका लें। इसके बाद इसमें काली मिर्च का पाउडर डालें और पानी आधा रह जाने तक उबालें। उसके बाद इस चाय को किसी कप में छान लें। फिर इसमें आधा चम्मच नींबू का रस डालकर इसका सेवन करें। सुबह खाली पेट इस चाय का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, सेहत को कई अन्य लाभ भी मिलेंगे।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए लहसुन और काली मिर्च की चाय के फायदे - Benefits Of Garlic And Black Pepper Tea To Reduce Bad Cholesterol

लहसुन में एलिसिन नामक कंपाउंड मौजूद होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ-साथ गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। वहीं, काली मिर्च में पाइपरिन नामक तत्व होता है, जो नसों में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकाल सकता है। अगर नींबू की बात करें, तो इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इस चाय के नियमित सेवन से आपको बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में काफी मदद मिल सकती है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source