Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Chutney to control uric acid: हाई यूरिक एसिड लेवल (Uric Acid) की परेशानी अब अक कॉमन सी समस्या बन गया है।शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने और उसकी वजह से होने वाले जॉइंट्स पेन की समस्या से बहुत से लोग पीड़ित हैं और यह परेशानी अब केवल बुजुर्गों ही नही बल्कि, मिडिल एज और कम उम्र के लोगों में भी देखी जा रही है। बता दें कि यूरिक एसिड एक प्रकार का वेस्ट प्रॉडक्ट है जो शरीर में ही बनता है। प्यूरीन (Purine) नामक एक पदार्थ जो अलग-अलग तरह के फूड्स में पाया जाता है, जब प्यूरीन आपके शरीर में बढ़ने लगता है तो इससे यूरिक एसिड का निर्माण (causes of formation of uric acid crystals in the body) होता है।
आमतौर पर यूरिक एसिड यूरिन के साथ शरीर से बाहर निकल जाता है पर जब यूरिक एसिड अधिक मात्रा में जमा हो जाए तो यह ठोस होकर कांच के टुकड़ों की तरह बनने लगता है। ये टुकड़े शरीर में जॉइंट्स वाली जगह पर जमा होने लगते हैं जिससे सूजन, दर्द और टेंडरनेस बढ़ जाती है। यूरिक एसिड बढ़ जाने पर पैरों की उंगलियों में तेज दर्द महसूस होता है। वहीं, किडनी स्टोन की समस्या भी गम्भीर होने लगती है।
आयुर्वेद में कुछ जड़ी-बूटियों और मसालों के बारे में बताया गया है जो शरीर में यूरिक एसिड जैसे वेस्ट प्रॉडक्ट्स को साफ करने में मदद करते हैं। इन चीजों की चटनी बनाकर आप खा सकते हैं। ऐसी ही एक चटनी के बारे में पढ़ें यहां जो यूरिक एसिड लेवल को कम करने मेंमदद करता है और साथ ही जानें इसे बनाने और इसके सेवन का तरीका।
धनिया के हरे पत्ते (Green Coriander leaves) और पुदीने की पत्तियां (mint leaves) लें और पानी से धोकर इन्हें साफ कर लें।
मिक्सी में धनिया-पुदीना के पत्ते डालें। इसमें 3-4 लहसुन की कलियां डालें।
इसमें थोड़ा-सा अदरक, जीरा, नींबू का रस (Lemon Juice) और स्वादानुसार सेंधा नमक (Sendha Namak) मिलाएं।
थोड़ा-सा पानी इस मिश्रण में मिलाएं और मिक्सी चलाकर सारी चीजों को पीस लें।
अब इस चटनी को किसी बर्तन में पलट लें।
हाई यूरिक एसिड लेवल को कम करने के लिए सुबह इस चटनी का सेवन आप कर सकते हैं। खाली पेट या अपने नाश्ते के साथ 1 चम्मच धनिया-पुदीने की इस चटनी को खाएं।