
Also Read
Stomach upset home remedies: इन दिनों देशभर में त्योहारों की रौनक है। दिवाली के बाद भाईदूज (Bhai dooj festival) और फिर छठ पूजा (Chhat Puja 2024) की तैयारियां भी शुरू हो गयी हैं। हर तरफ मिठाइयों, नमकीन, प्रसाद के लिए बनाए जाने वाले पकवान और खाने-पीने की अलग-अलग तरह की चीजों की खूश्बू फैली हुई है। ऐसे में किसी के लिए भी इन चीजों का स्वाद लेने से खुद को कंट्रोल कर पाना मुश्किल ही होता है। लेकिन, इन टेस्टी फूड्स को खाने के बाद कई बार लोगों को पेट में तकलीफें (stomach ailments after eating in excess) होने लगती हैं। जैसे पेट में दर्द होने (pain in stomach), गैस बनने, पेट फूलने (bloating) और एसिडिटी जैसी परेशानियां त्योहारों के मौसम में बहुत अधिक बढ़ जाती हैं।
दरअसल, अलग-अलग तरह का खाना खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम पर दबाव बनता है और कई बार पाचनतंत्र ठीक तरीके से काम नहीं कर पाता। ऐसे में डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ाने के लिए आप इन दादी-नानी के नुस्खों (dadi-nani ke nushkhe) का सहारा ले सकते हैं जिसके बारे में हम लिख रहे हैं यहां। (Home remedies for better digestion in hindi)
पेट में जमा गंदगी को साफ करने के लिए सौंफ का पानी पीना(Saunf ka pani peene ke fayde) एक कारगर रेमेडी है। सौंफ शरीर को अंदर से साफ करने का काम करती है। यह एक नेचुरल बॉडी डिटॉक्स फूड (food for body detoxification) है जो शरीर में जमा टॉक्सिंस को बाहर निकालने का काम करती है। त्योहारों में वक्त-बेवक्त खाना खाने, बहुत अधिक चाय-कॉफी और कोल्ड्रिंक पीने या डीप-फ्राइड फूड्स खाने से पेट खराब होने लगता है। लेकिन, सौंफ में पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी तत्व इन समस्याओं से आराम दिलाते हैं। आप दिन में एक से दो बार सौंफ का पानी पीकर ब्लोटिंग, गैस और एसिडिटी से आराम पा सकते हैं। (benefits of fennel seeds)
एक गिलास पानी में 2 चम्मच सौंफ के बीज (fennel seeds) डालें।
इसे कुछ घंटों या रातभर के लिए ढंककर रख दें।
जब भी आप खाना खाएं तो खाने के बाद आप इस सौंफ वाले पानी (Saunf ka pani) का सेवन करें।
सर्दियों के मौसम में आप सौंफ और पानी को उबालकर इसकी चाय (Saunf ki chai) भी बना सकते हैं और उसका सेवन कर सकते हैं।
बनाने में आसान और स्वादिष्ट होने के साथ-साथ जीरे का पानी आपकी डाइजेस्टिव हेल्थ के लिए बहुत गुणकारी भी माना जाता है। क्योंकि जीरे का पानी पीने से आपके पेट को ठंडक मिलती है और डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ती है। जीरे का पानी एंटी-बैक्टेरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर होता है और यह शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बढ़ाता है। इस तरह जीरे का पानी वेट लॉस (natural weight loss drinks) में भी मदद करता है।
एक चम्मच जीरा के बीज एक कप पानी में भिगोकर रखें। 2-3 घंटे बाद इसे छानकर पीएं।
स्वाद के लिए आप जीरा के साथ मिश्री भी मिलाकर पी सकते हैं।