Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Roasted Ginger Health Benefits: सर्दी-खासीं और जुकाम जैसी परेशानियां सर्दी के मौसम में बहुत कॉम (Common health problems in winters) न हो जाती हैं। इन परेशानियों से आराम पाने के लिए अक्सर हम अदरक वाली चाय पी लेते हैं। अदरक के गुण खांसी, जुकाम और ठंड लगने से होने वाली हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचाते हैं। वहीं, अदरक का सेवन पाचन शक्ति बढ़ाने और डाइजेस्टिव प्रॉब्लम्स से बचने के लिए भी किया जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अदरक का सेवन अन्य कई तरीकों से भी किया जा सकता है। ऐसा ही एक तरीका है अदकर को आग में भूनकर खाने का। भुनी हुई अदरक खाने से (Bhooni hui adrak khane ke fayde) भी कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स से आराम मिलता है। आइए जानते हैं भुनी हुई अदरक खाने का समय और तरीका। साथ ही जानते हैं कि किन परेशानियों से आराम दिलाती है भुनी हुई अदरक।
अदरक का एक टुकड़ा लेकर आप उसे तवे पर पकाएं। उलट-पलटकर अदरक को तब तक पकाते रहें जब तक कि इसका रंग सुनहरा ना हो जाए और इससे खूश्बू ना आने लगे। इस भुनी हुई अदरक का आप अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे-
पेट से जुड़ी समस्याओं (Digestion related problems) परेशान लोगों के लिए अदरक को भूनकर खाने से बहुत आराम मिलता है। सर्दियों में पाचन तंत्र स्लो गति से काम करता है और इसी वजह पेट मे दर्द (stomach pain), कॉन्स्टिपेशन (Constipation) और एसिडिटी जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं। अदरक डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ाती है। इसीलिए, अगर आप नियमित अदरक का सेवन करते हैं तो आपको इन परेशानियों से आराम मिल सकता है।
हाई यूरिक एसिड की समस्या से परेशान लोगो के लिए भी भुनी हुई अदरक फायदेमंद हो सकती है। भुनी हुई अदरक का काढ़ा बनाकर पीने से यूरिक एसिड कम होता है।
भुनी हुई अदरक खाने से हाई ब्लड शुगर लेवल को कम करने मेंमदद करने में सहायता होती है। अदरक के गुण शरीर में शुगर लेवल को तेजी से बढ़ने नहीं देते जिससे आपकी डायबिटीज की बीमारी कंट्रोल करने में सहायता होती है।
गठिया, आर्थराइटिस और कई बार कमजोर डाइजेशन के कारण भी ज़ोड़ों का दर्द सर्दियों में बहुत अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में भुनी हुई अदरक खाने से आपके शरीर में इंफ्लेमेशन कम होता है और आपको अकड़न और जोड़ों के दर्द से भी आराम मिलता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।