ब्लड शुगर और मोटापा कंट्रोल करने के लिए रामबाण है यह 1 चीज, आज ही आजमाएं यह घरेलू नुस्खा

मोटापा और डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए इस घरेलू चीज का सेवन कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Swati | Published : March 1, 2024 11:17 AM IST

आज कल के गलत खानपान और भागदौड़ भरी लाइफ स्टाइल की वजह से लोगों में बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। लोग मोटापा, कब्ज, एसिडिटी, हाई ब्लड शुगर जैसी कई बीमारियों के शिकंजे में आसानी से आ रहे  हैं।  इन गों में से मोटापा और ब्लड शुगर के मामले आज कल ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। तो अगर आप भी इन बीमारियों की चपेट में हैं और इन रोगों से निजात पाना चाहते हैं तो  आज हम इस लेख में आपके बता रहे हैं कुछ जबरदस्त घरेलू (Home Remedies for weight control)आइडियाज़ जो आपको मोटापा और ब्लड शुगर जैसी बीमारियों से चंद दिनों में दिलाएंगे छुटकारा।

हाई ब्लड शुगर या डायबिटीज ऐसी बीमारी है, जिनका इलाज सालों तक चलता है, लेकिन फिर भी कोई गारंटी नहीं मिलती की ये पूरी तरह से ठीक हो जाएगी। लोग इसके इलाज के लिए लंबे समय तक दवाओं का सेवन करते हैं, लेकिन रोग वहीं का वहीं रहता है। वहीं ज्यादा दिन तक दवाओं का सेवन हमारे शरीर को विभिन्न प्रकार से नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऐसे में यदि आप घरेलू उपचार को अपनाते हैं तो आपको  इन बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।  

मेथी से करें ब्लड शुगर कंट्रोल 

मेथी का नाम तो अपने सुना ही होगा। जी हां मेथी जिसे अंगेजी में फेनुग्रीक कहा जाता है। मेथी एक ऐसी जड़ीबूटी है जो आपके पकवान के स्वाद को दोगुना कर देती है साथ ही आपकी सेहत के लिए रामबाण साबित होती है। इसका सेवन सर्दी और गर्मी दोनों मौसमों में किया जाता है। यह आपके स्वास्थ्य के लिए फलदायी मानी जाती है। 

मेथी में फाइबर और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।  इसके अलावा इसके पत्तों में विटामिन के प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो आपके के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक साबित होता है। 

ब्लड शुगर नियंत्रण के लिए इस तरह करें सेवन 

अगर आपको ब्लड शुगर की शिकायत है, तो इसके नियंत्रण के लिए मेथी का सेवन रामबाण है। इसके लिए आप मेथी के पत्तों या बीजों का चूर्ण तैयार कर लें।  इस तैयार चूर्ण को दही के साथ खाएं। इस तरह सेवन करने से आप जल्द से जल्द ब्लड शुगरजैसी बीमारी से आराम पा सकेंगे। 

मोटापा कम करने के लिए कारगर है मेथी का सेवन 

यदि आप मोटापा के शिकार है और आप इस रोग से जल्द से जल्द निजात पाना चाहते हैं तो आप मेथी का नियमित रूप से सेवन करें। इसके लिए आप मेथी के बीजों को रात भर पानी में भिगो कर रखें और सुबह खाली पेट इसके बीजों को पानी समेत पी लें। इस घरेलू उपचार से कुछ ही दिनों में आप अपनी फिटनेस में सुधार देख सकेंगे।  

मेथी से बढ़ाए मेटाबोलिक स्तर 

मेथी की बीजों को आप वैसे तो किसी भी तरह खा सकते हैं।  आप चाहें तो अपनी रोजाना की सब्जी में मसालों के रूप में खा सकते हैं या फिर आप इसके बीजों को सीधे रूप में सेवन कर सकते हैं। आप  इसका सेवन सुबह खाली भी पेट कर सकते हैं।  खाली पेट सेवन करने से यह आपके शरीर में मेटाबोलिक स्तर को बढ़ाता है और डाइजेशन सिस्टम को स्ट्रांग बनाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source