Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सुबह-सुबह चाय पीना सबको पसंद होता है, यदि सुबह अदरक वाली चाय पीने के लिए मिल जाए तो पूरा दिन एनर्जी से भर जाता है। वहीं अदरक ना केवल हमारी चाय के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि इससे हमें कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स भी मिलते हैं। चूंकि अदरक में जिंक, फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों के साथ भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक यदि आप अदरक का सेवन नियमित रूप से कर लेते हैं तो इससे आपकी पेट संबंधी समस्याओं से जल्द राहत मिल सकती है। इसके साथ ही आप गठिया जैसी गंभीर समस्या का समाधान भी अदरक के सेवन से कर सकते हैं। यदि आप भी अर्थराइटिस और पेप्टिक अल्सर जैसी समस्या से जूझ रहे हैं तो आप कुछ दिन अदरक का सेवन करके देख सकते हैं। तो ये आपके लिए एक रामबाण उपाय साबित हो सकता है।
पेट संबंधी समस्याओं के निवारण में अदरक का प्रयोग एक औषधि के रूप में काफी लंबे समय से किया जा रहा है। पेट में हल्का-फुल्का दर्द हो या पेप्टिक अल्सर, अदरक का सेवन करने से आपको इन सभी समस्याओं से निजात मिल सकती है। एच. पाइलोरी बैक्टीरिया पेट के अल्सर का कारण बनता है, यदि आप अदरक का सेवन करते हैं तो आपके पेट के अल्सर में काफी राहत मिलती है।
अदरक में भरपूर एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो हमारी बॉडी में हो रही सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अर्थराइटिस के भयानक दर्द से निपटने के लिए अदरक का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। इसके साथ ही अदरक में पाए जाने वाले कुछ तत्व हमारी हड्डियों को मजबूत करने का काम भी करते हैं।
अल्जाइमर जैसी गंभीर बीमारी में लाभ लेने के लिए आप अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं, अदरक न केवल हमारे शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी दुरुस्त करता है। अदरक में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लामेटरी गुण अल्जाइमर के कारण दिमाग में आई सूजन को कम करते हैं। जिससे अल्जाइमर जैसी गंभीर समस्या में काफी लाभ मिलता है।
यदि आप पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से परेशान हैं तो आपको अदरक को पानी में उबालकर उस पानी का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आप पीरियड्स पेन से राहत पाने के लिए अदरक के चूर्ण का भी सेवन कर सकते हैं। पीरियड्स के दौरान यदि आपको बहुत ज्यादा दर्द है तो आप अदरक के इस पानी का सेवन दिन में 2-3 बार कर सकते हैं।