ठंड में हार्ट को रखना है हेल्दी तो रोज खाएं ये 1 सफेद चीज, कोलेस्ट्रॉल भी होगा कम

Lahsun ke fayde: सर्दियों में हार्ट अटैक और अन्य हार्ट रिलेटेड प्रॉब्लम्स का रिस्क बढ़ सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 4, 2024 12:20 PM IST

Eating garlic for healthy heart in winters: ठंड के मौसम में हार्ट से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती (heart diseases in winters) है। कम तापमान, ठंड और हवा की खराब क्वालिटी भी हार्ट से जुड़ी स्थितियों को गम्भीर बना सकती (Effects of air pollution on heart) है। ऐसे में हार्ट को बीमारियों से बचा पाने में मुश्किलें आ सकती हैं। इसीलिए, सर्दियों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक के मामले (stroke in winters) बढ़ सकते हैं। वहीं, सर्दियों में लोगों की इम्यून पॉवर भी कमजोर होने की संभावना बढ़ जाती (Chances of low immune power in winters) है। ऐसे में लोग जल्दी-जल्दी बीमार पड़ सकते हैं। ऐसे में आप अपनी इम्यूनिटी और हार्ट डिजिजेज का रिस्क कम करने के लिए (How to reduce risk of heart diseases in winters) लहसुन का सेवन कर सकते हैं। यह आपकी हार्ट हेल्थ को बूस्ट करने के साथ-साथ अन्य तरीकों से भी हेल्थ को फायदा पहुंचा सकता है।

सर्दियों में हार्ट के लिए क्यों फायदेमंद है लहसुन का सेवन (Reasons eating garlic is beneficial for heart in winters)

क्लीवलैंड क्लीनिक की एक रिपोर्ट के अनुसार, लहसुन में पाए जानेवाले एंटीऑक्सीडेंट्स (antioxidants) और एंटीबैक्टीरियल तत्वों से हार्ट पर अच्छे प्रभाव पड़ते हैं। इससे हार्ट की बीमारियों का खतरा कम होता है इससे हार्ट हेल्दी भी बनता है।

सर्दियों में लहसुन खाने के अन्य फायदे क्या हैं? (Benefits of eating garlic in winter season for heath)

  1. लहसुन खाने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति (immune power) बढ़ती है। इससे शरीर को बीमारियों से लड़ने में आसानी होती है।
  2. सर्दियों में होनेवाली सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं से आराम पाने के लिए (home remedy for cold and cough in winters) आप लहसुन का नियमित सेवन कर सकते हैं।
  3. लहसुन शरीर को अंदर से गर्म रखता है जिससे सर्दियों में ठंड लगने का रिस्क कम होता है और आप खुद को सर्दियों में ठंड से बचा पाते हैं।
  4. ठंड के सीजन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिहाज से लहसुन का सेवन (Garlic for improving blood circulation) लाभकारी साबित होता है। इससे ब्लड प्रेशर की समस्या को भी मैनेज करने में मदद मिलती है।
  5. नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक का रिस्क (bad cholesterol can increase the risk of heart attack) बढ़ा सकता है। लेकिन, अगर आप लहसुन का सेवन करते हैं तो यह बैड कोलेस्ट्रॉल को नसों से साफ कर देता है। जिससे हार्ट डिजिजेज का जोखिम कम होता है।

सर्दियों में लहसुन खाने के सही तरीके क्या हैं? (Right way to consume garlic in winters)

लहसुन की चाय (Garlic tea for heart health)

ठंड में लहसुन के सभी फायदे पाने के लिए आप लहसुन की गर्म चाय (Lahsun ki chai) पी सकते हैं। इससे, गले में दर्द और खराश के साथ-साथ खांसी जैसी समस्याओं से भी आराम मिलता है।

लहसुन की चटनी (Garlic chutney for healthy heart)

आप सर्दियों में मिर्च, अदरक और आंवला के साथ लहसुन की चटनी (Lahsun ki chutney) बना सकते हैं। यह चटनी दिन में एक से दो बार खा सकते हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source