hamburger icon
A
Read in English

डायबिटीज के मरीज सुबह खाली पेट करें इन 2 मसालों का सेवन, शाम तक नीचे आ जाएगा ब्लड शुगर लेवल

Diabetes Home Remedy: शरीर में बढ़ते ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए किचन में मौजूद कुछ मसाले बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : March 6, 2025 2:02 PM IST

Diabetes Treatment At Home: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज की समस्या तेजी से बढ़ रही है। डायबिटीज होने पर पैंक्रियाज में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं हो पाता है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है। यदि समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो यह बीमारी शरीर के कई प्रमुख अंगों को डैमेज कर सकती है। ऐसे में, ब्लड शुगर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। दुर्भाग्य की बात यह है कि डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जिसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है। इसे सिर्फ दवाओं, स्वस्थ आहार और लाइफस्टाइल में बदलाव से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी ब्लड शुगर को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको ऐसा ही एक कारगर घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से काफी हद तक ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कैसे फायदेमंद है मेथी और सौंफ?

शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोलकरने के लिए मेथी और सौंफ का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इन दोनों में औषधीय गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो कई तरह की बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। मेथी में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर में कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा करने में मदद करता है, जिससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। वहीं, सौंफ में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते है। साथ ही, पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में भी मदद मिलती है। इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद मिलती है। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

डायबिटीज में कैसे करें मेथी और सौंफ का इस्तेमाल?

शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने के लिए मेथी और सौंफ का पानी पी सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए एक पैन में एक गिलास पानी गर्म करें। इसमें आधा चम्मच मेथी दाना और आधा चम्मच सौंफ डालकर अच्छी तरह उबाल लें। फिर इस पानी को एक गिलास में छानकर इसका सेवन करें। नियमित रूप से सुबह इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है। साथ ही, सेहत को कई अन्य लाभ भी मिलेंगे।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।