हमेशा पेट भरा-भरा-सा महसूस होना है IBS का लक्षण, आराम के लिए डिनर के बाद चबाएं ये 1 हरा पत्ता

Pet ke liye gharelu upay: आयुर्वेद में पान के पत्तों को पेट की कई समस्याओं की एक नेचुरल दवा के तौर पर देखा जाता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 13, 2024 8:09 PM IST

Abdominal bloating home remedies: रात में चाहे जितना हल्का खाना खाएं आप लेकिन, अगले दिन अगर सुबह आपको पेट में भारीपन, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं महसूस होती हैं तो यह एक परेशानीभरी बात हो सकती है। अगर आपका पेट हमेशा फूला हुआ रहता है या पेट में हमेशा गैस (abdominal gas) बनी रहती है तो यह क्रोनिक ब्लोटिंग के लक्षण (Chronic bloating symptoms) हो सकते हैं। लम्बे समय तक पेट से जुड़ी समस्याओं की अनदेखी करने से यह इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) की बीमारी हो सकती है। आंतों से जुड़ी इस बीमारी से बचने और डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए आप पान के पत्तों (Pan ke patte) का सेवन कर सकते हैं।

आयुर्वेद में पान के पत्तों (Betel leaves benefits as per Ayurveda) को पेट की कई समस्याओं की एक नेचुरल दवा के तौर पर देखा जाता है। पूजा पाठ मे पान के पत्ते चढ़ाए जाते हैं क्योंकि, इन पत्तों में कई तरह के औषधीय गुण (medicinal properties in pan) होते हैं। जैसा कि कुछ लोगों के लिए पान का बीड़ा चबाना जहां शान की बात समझी जाती है, वहीं, कुछ लोगों को रोजाना दिन में एक बार पान खाने की आदत होती ही है। अगर पान में तम्बाकू ना मिलाया जाए तो इससे आपकी हेल्थ को कई तरह के लाभ हो सकते हैं।

अच्छे डाइजेशन के लिए कैसे करें पान का सेवन? (Ways to consume betel leaves to treat digestive problems)

रात का खाना खाने के बादआप पान के पत्ते चबाकर खाएं। इससे आपको खाना पचाने में भी आसानी होगी और अगले दिन होनेवाली पेट की परेशानियों से भी आराम मिलेगा।

पान के पत्ते चबाने के फायदे (Benefits of chewing Betel leaves)

यह बॉडी डिटॉक्स में मदद करता है। आप खाना खाने के बाद पान के 1-2 पत्ते चबा लें तो इससे शरीर मे जमा सारे टॉक्सिंस साफ हो जाएंगे।

आपकी ओरल हेल्थ सुधारने का भी काम करते हैं पान के पत्ते। ये पत्ते चबाने से दांत और मसूड़े स्वस्थ और साफ रहते हैं।

पान के पत्तों में कुछ तत्व ऐसे भी होते हैं जो शरीर में कफ दोष और वात दोष को संतुलित करते हैं।

यह भी पढ़ें-

पेट की पुरानी से पुरानी बीमारी का इलाज है चक्र फूल, इस तरह सेवन करने से मिलेगा फायदा

खाना खाने के बाद चबाएं इन 3 चीजों का मिश्रण, कभी ना होगी शरीर में खून की कमी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source