
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : September 10, 2024 4:41 PM IST
Betel Leaf for Uric Acid
Betel Leaf for Uric Acid : हाइपरयूरिसीमिया यानि हाई यूरिक एसिड की परेशानी किसी व्यक्ति को तब होती है, जब शरीर में बहुत अधिक मात्रा में यूरिक एसिड जमा हो जाता है। हाई यूरिक एसिड या हाइपरयूरिसीमिया के कारण यूरिक एसिड क्रिस्टल के रूप में इकट्ठा हो जाता है। ये क्रिस्टल आपके जोड़ों में जम सकते हैं, जो गठिया का दर्दनाक रूप गाउट का कारण बन सकता है। हाई यूरिक एसिड का क्रिस्टल किडनी में जमा हो जाता है, जिसकी वजह से किडनी पथरी हो सकती है। इसके अलावा हाई यूरिक एसिड की स्थिति में मरीजों को कई अन्य तरह की परेशानी जैसे- सूजन, दर्द इत्यादि हो सकता है। इस स्थिति में कई तरह के नैचुरल उपायों का सहारा लिया जा सकता है, जिसमें पान के पत्ते शामिल है। पान के पत्तों का प्रयोग करने से आप काफी हद तक यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं यूरिक एसिड कंट्रोल ( Uric Acid ) करने के लिए पान के पत्तों का कैसे करें इस्तेमाल?
शरीर में हाई यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए पान के पत्तों का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स के हिसाब से पान के पत्तों में मौजूद गुण शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कम कर सकते हैं। चूहों पर एक रिसर्चहुआ है, जिसमें चूहों को पान के पत्तों का अर्क दिया गया। इस दौरान देखा गया कि यूरिक एसिड का स्तर 8.09mg/dl से घटकर 2.02mg/dl हो गया।
शरीर में हाई यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए पान के पत्तों का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए पान के पत्तों को पीसकर इसे 1 गिलास पानी में मिक्स करके पिएं। यह आपके शरीर में काफी हद तक यूरिक एसिड के स्तर को कम कर सकता है।
पान के पत्तों को काटकर पीस लें। इसमें गुलकंद और गुड़ मिक्स करें और 1 गिलास पानी में डालकर इसका शरबत तैयार करें। तैयार शरबत आपके ब्लड में हाई यूरिक एसिड के स्तर को कम कर सकता है।
हाई यूरिक एसिड की परेशानी को कम करने के पान के पत्तों को सादा भी खाया जा सकता है। आप सुबह खाली पेट पान के पत्तों को चबाएं। इससे काफी हद तक यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है।