Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Constipation Home Remedies : स्टूल सॉफनर नहीं आंवला चुनें, कब्ज की समस्या से मिलेगी राहत, इस तरीके से करें सेवन

डायजेशन से जुड़ी पेट की गैस, ब्लोटिंग और कॉन्स्टिपेशन यानि कब्ज़ जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए आंवला और इससे बने कुछ घरेलू नुस्खों का लोग इस्तेमाल करते हैं। यहां पढ़ें कब्ज में आंवले के सेवन का सही तरीका। (Constipation Home Remedies)

Constipation Home Remedies : स्टूल सॉफनर नहीं आंवला चुनें, कब्ज की समस्या से मिलेगी राहत, इस तरीके से करें सेवन

Written by Sadhna Tiwari |Updated : July 8, 2021 7:35 PM IST

Constipation Home Remedies : कॉन्स्टिपेशन की समस्या ग़लत खान-पान, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और फिजिकल एक्टिविटीज की कमी का एक संकेत है। लॉकडाउन के दौरान जहां लोगों के लिए अपने वजन को बढ़ने से रोकना एक बड़ी चुनौती बन गया वहीं, पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं में भी इजाफा देखने को मिला। डायजेशन (Digestion) ठीक ना रहने के कारण लोगों को जो समस्याएं सबसे पहले होती हैं उनमें पेट की गैस, ब्लोटिंग (Bloating) और कॉन्स्टिपेशन यानि कब्ज़ की सबसे आम है। इन समस्याओं से राहत पाने के लिए घर-घर में पाया जानेवाला आंवला और इससे बने कुछ घरेलू नुस्खे लोग इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, ये नुस्खे लोगों के शरीर प्रकृति और अन्य पहलूओं पर भी निर्भर करते हैं। इसीलिए, इनका सेवन सावधानी से और एक्सपर्ट्स से पूछकर ही करें। (Constipation Home Remedies in Hindi)

कॉन्स्टिपेशन में आंवले का सेवन कैसे करना चाहिए ?

[caption id="attachment_824776" align="aligncenter" width="655"]Amla Health benefits कब्ज़ से राहत के लिए घरेलू उपायों में आंवले का इस्तेमाल लम्बे समय से किया जाता रहा है।[/caption]

कब्ज़ की परेशानी में घरेलू नुस्खे के तौर पर  पीड़ित लोगों को आंवले का जूस पीने की सलाह दी जाती है। इस हेल्दी फल का रस डायजेस्टिव सिस्टम (Digestive System) को बूस्ट करता है। जिससे, पेट की समस्याएं कम होती हैं। साथ ही आंवले के जूस (Amla Juice) को पेट के कीड़े मारने (Home Remedies for stomach worm) का एक नैचुरल उपाय मानकर भी पीते हैं कई लोग।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

आंवले का जूस बनाने की विधि

  • 3-4 ताज़े आंवला के फल लेकर उन्हें पानी से धोकर साफ कर लें।
  • अब, इन्हें बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें।
  • फिर, आंवले के टुकड़ों को आधा गिलास पानी के साथ मिक्सी में पीसें।
  • अपनी, पसंद के अनुसार, इसमें पुदीने की पत्तियां या अदरक भी डालें और पीस लें।
  • जब, आंवले पिसकर पेस्ट बन जाएं तो इसे छानकर पीएं।
  • आंवले के इस जूस को और हेल्दी बनाने के लिए लोग इसमें काला नमक (Black Salt) या पिंक सॉल्ट (Pink Salt) मिलाकर पसंद करते हैं। तो कई लोग आंवले को उबालकर जूस बनाना पसंद करते हैं।