कोहनी और घुटने के कालेपन को दूर करने के लिए अपनाएं ये देसी ट्रिक्स, रंग साफ करने में मिलेगी मदद

ज्यादातर लोग अक्सर ये सोचते हैं कि ऐसा क्या किया जाए कि घुटनों और कोहली का फीका पड़ा रंग चमकने लगें। तो आइए जानते हैं कि क्या कारण है कि घुटने और कोहनी के रंग फीके पड़ने लगता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : September 3, 2021, 4:27 AM

मौजूदा वक्त में जिन आम परेशानियों से हर व्यक्ति घिरा हुआ है उनमें से सबसे अधिक पाई जाने वाली समस्याओं में से एक कोहनी और घुटनों का रंग काला पड़ना। जब बात स्किनकेयर रूटीन की होती है तो कोहनी और घुटनों को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। चेहरे, हाथ या पैरों की तरह ही शरीर के इन अंगों की देखभाल भी उतना ही जरूरी है। ज्यादातर लोग अक्सर ये सोचते हैं कि ऐसा क्या किया जाए कि घुटनों और कोहली का फीका पड़ा रंग चमकने लगें। तो आइए जानते हैं कि क्या कारण है कि घुटने और कोहनी के रंग फीके पड़ने लगता है।

स्किन एक्सपर्ट डॉ. जयश्री शरद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सदियों पुरानी इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए के कुछ कारणों और उपचारों के बारे में बताया है। इस त्वचा की समस्या का कारण बार-बार दोहराई जाने वाली आपकी कुछ अस्वास्थ्यकर आदते हैं, जिसे ज्यादातर लोग अनजाने में कर बैठते हैं। आइए जानते हैं क्यों पड़ता है कोहनी और घुटने का रंग काला।

घुटने और कोहनी का रंग काला पड़ने का कारण

डॉ. जयश्री के मुताबिक, पहला कारण है"लगातार कपड़ों का आपकी स्किन से चिपकना जैसे जब आप हर समय अपने घुटने मोड़कर या फिर लगातार अपने पैरों को मोड़कर बैठते हैं और अपनी कोहनी को टेबल पर रखते हैं। इन दोनों वजह से आपके घुटने और कोहनी काले पड़ते हैं।

2- डेड स्किन सेल्स का जमा होना और सूर्य के प्रकाश के अत्यधिक संपर्क में आने से भी शरीर के ये दो अंग काले हो जाते हैं।

3-हार्मोनल असंतुलन जैसे डायबिटीज और पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) भी आपके घुटने और कोहनी के काले होने के पीछे एक कारण हो सकता है।

घुटने और कोहनी के काले रंग को साफ करने का उपाय

1- क्रॉस लेग्ड बैठने या टेबल पर अपनी कोहनियों को आराम देने से बचने का प्रयास करें।

2-स्किन को मॉइस्चराइज़ रखें।

3- पिगमेंट लाइटनिंग क्रीम का उपयोग करें।

4- आप टीसीए या सैलिसिलिक एसिड पील्स का विकल्प चुन सकते हैं।

5- ब्लीचिंग क्रीम, बार-बार स्क्रब या फिर लूफा के इस्तेमाल से बचें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.