
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 24, 2020 6:20 PM IST
बरसात में बढ़ जाती है फ्लू की समस्या, जानें इस मौसमी बीमारी के 5 घरेलू उपाय
Common Flu Home Remedies: बरसात के मौसम में वायरल बीमारियों का रिस्क बहुत अधिक बढ़ जाता है। जिनमें एक है कॉमन फ्लू (Common Flu)। हाल ही में किए गए एक सर्वे में पाया गया कि इस वक़्त देश में 26 प्रतिशत लोगों को फ्लू जैसे लक्षण दिखायी दे रहे हैं। जिससे, ना केवल मौसमी बीमारियों बल्कि, कोविड-19 इंफेक्शन का खतरा भी इन लोगों के लिए बहुत अधिक है। (Common Flu Symptoms in hindi)
आईएएनएस सीवोटर कोविड-19 ट्रैकर से पता चला है कि 26 प्रतिशत से ज्यादा लोग फ्लू जैसे लक्षणों के साथ पाए गए हैं, जिसमें हाई फीवर, कोल्ड, सूखी खांसी जैसी समस्याएं भी शामिल हैं। इस सर्वे में पाया गया कि, सबसे ज़्यादा लोगों में जो लक्षण देखे गए उनमें नाक बंद होने, कोल्ड और नाक बहने जैसी समस्याएं शामिल है। ये लक्षण सबसे अधिक और 5 प्रतिशत लोगों में पाए गए। 1,723 लोगों में कराए गए सर्वेक्षण के आधार पर, 26.05 प्रतिशत लोगों में फ्लू के विभिन्न लक्षण देखे गए। जिनमें से अधिकतम 4.99 प्रतिशत लोगों में नाक बंद होना, कोल्ड और नाक बहने के लक्षण देखे गए। जो परेशानी सबसे कम देखने को मिली, वह थी, बदन दर्द । केवल 2.67 प्रतिशत लोगों ने बदन दर्द की शिकायत की।
दूसरा सबसे सामान्य लक्षण था बुखार, जो 4.62 प्रतिशत लोगों में देखा गया। इसके बाद सूखी खांसी-4.26 प्रतिशत, थकान- 3.82 प्रतिशत, सांस लेने में कठिनाई-2.99 प्रतिशत और गले में दर्द-2.68 प्रतिशत लोगों में देखी गयी।
बरसात के मौसम में फ्लू की समस्या काफी आम है। इस बरसात में कोरोना वायरस की वजह से फ्लू होने पर सावधान रहने की ज़्यादा ज़रूरत है। क्योंकि, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक फ्लू कोविड-19 इंफेक्शन का एक प्रमुख लक्षण (Symptoms of Common Flu) हो सकता है। ऐसे में खुद को फ्लू से बचाने और फ्लू होने पर जल्द से जल्द ठीक होने के लिए आप घरेलू स्तर पर ये उपाय कर सकते हैं। (Home Remedies for Flu)