Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

भारती सिंह 1 खास पोटली बनाकर रखती हैं बच्चे पास, बंद नाक का तरीका है बड़ा असरदार

Bharti Singh Ka Gharelu Nuskha: भारती सिंह ने खुद बताया कि वह कैसे अपने बच्चे की बंद नाक को खोलती हैं। यह नुस्खा बहुत पुराना है, जिसे आप भी आजमा सकते हैं और बेहतर रिजल्ट पा सकते हैं।

भारती सिंह 1 खास पोटली बनाकर रखती हैं बच्चे पास, बंद नाक का तरीका है बड़ा असरदार

Written by Vidya Sharma |Published : December 12, 2025 7:54 AM IST

Sardi Dur Karne Wali Potli Kaise Banaye: आजकल की मांएं बच्चे को थोड़ी सी सर्दी लगने पर सीधे डॉक्टर के पास लेकर चली जाती हैं। लेकिन पुराने जमाने में ऐसा नहीं होता था। सभी माताएं पहले अपने घरेलू और पुराने नुस्खों को आजमाती थीं और बच्चों की परेशानी को ठीक करती थीं। आज के और पहले के जमाने में भले ही अंतर आया हो, लेकिन बच्चों से जुड़ी समस्याएं भी वही हैं और पुराना तरीका आज भी उतना ही असरदार है। जैसे कि कॉमेडियन भारती सिंह अपने बच्चे गोले के लिए सर्दी ठीक करने की पोटली बनाती हैं।

जी हां, भारती सिंह ने एक वीडियो के माध्यम से खुद बताया कि जब उनके पहले बच्चे की सर्दियों में नाक बंद होती थी, तब वह कुछ चीजों की पोटली बनाकर उसके साइड में रख दिया करती थीं। अब भारती जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं और इसमें कोई दो राय नहीं कि वह अपने बच्चे की परवरिश बेहतर से बेहतर तरीके से करेंगी। अगर आपका बच्चा भी रात को नाक से खरखर की आवाज करता है या उसकी नाक बंद रहती है तो इस नुस्खे को आजमा सकते हैं।

भारती बनाती हैं इन दो चीजों की पोटली

भारती ने बताया कि जब उनके बच्चे की नाक बंद हो जाती है तो लौंग और अजवाइन को तवे पर भूनकर मलमल में बांधकर जहां बच्चा सोता है वहां रख देती हैं। सारी रात बच्चे की नाक में लौंग और अजवाइन की स्मेल जाएगी और सुबह तक उसकी नाक खुल जाएगी। यह नुस्खा बहुत ही ज्यादा आसान है जिसे कोई भी आजमा सकता है और देखा जाए तो इसका कोई नुकसान भी नहीं हैं।

Also Read

More News

आइए जानते हैं बंद नाक के लिए लौंग के फायदे

जैसा कि हम जानते हैं कि लौंग में एंटी इंफ्लामेटरी और माइक्रोबियल गुण होते हैं, लेकिन सबसे खास बात यह है कि लौंग की तासीर गर्म होती है। यानी कि जब आप इसे भूनकर बच्चे के या किसी बड़े व्यक्ति के तकिए के पास रखते हैं, तो इसकी गर्माहट नाक तक जाती है और ठंड से बंद नाक को खोलती है। बच्चों के लिए तो इसे भूनकर इस्तेमाल करना सही है, लेकिन अगर आप व्यस्क हैं, तो लौंग को चबाकर भी खा सकते हैं। आपको फायदा ही होगा।

बंद नाक के लिए अजवाइन के फायदे

अजवाइन सिर्फ पेट से जुड़ी समस्याओंके लिए ही ठीक नहीं होता है, बल्कि इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और थाइमोल गुण, छाती पर जमे बलगम को पता करने में मदद करती है। अजवाइन को भूनकर तैयार की गई पोटली की महक इतनी तेज होती है कि बंद नाक को खोलने के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है। आप अजवाइन को चबाकर या फिर पानी में उबालकर भी खा सकते हैं। हर तरीका आपको फायदा ही पहुंचाएगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • भारती सिंह अपने बच्चे की बंद नाक को खोलने के लिए घरेलू नुस्खा आजमाती हैं।
  • भारती सिंह भुने हुए लौंग और अजवाइन की पोटली से बच्चे की बंद नाक खलोती हैं।
  • यह नुस्खा आप भी आजमा सकते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

बच्चे की भरी हुई नाक से तुरंत छुटकारा कैसे पाएं?

1 कप (240 मिलीलीटर) गर्म पानी, आधा छोटा चम्मच (3 ग्राम) नमक और एक चुटकी बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। प्रतिदिन 3 से 4 बार हल्के नमकीन नाक स्प्रे का प्रयोग करें।

बच्चे की नाक का ब्लॉक कैसे निकालें?

बच्चे की नाक में सलाइन स्प्रे करें और एक साफ़ टिशू पेपर से उसकी नाक को धीरे से पोंछ लें।

मुझे कैसे पता चलेगा कि मुझे एलर्जी है या साइनस संक्रमण है?

नाक बंद होना, सिर दर्द, नाक से म्यूकस का बहना, सांस से बदबू आना, थकान व कमजोरी व बुखार आना साइनस के लक्षण हैं।

साइनस में क्या दिक्कत होती है?

इसमें नाक से पानी टपकना (गले के पिछले हिस्से में गाढ़ा बलगम), नाक से हरा बलगम निकलना, नाक बंद होना या नाक बंद होना और चेहरे पर दर्द होना शामिल है।