
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Home remedies and treatment of cold: खांसी और जुकाम आमतौर पर वायरल संक्रमण के कारण होने वाली श्वसन तंत्र की बीमारियां हैं। ये दोनों एक साथ या अलग-अलग हो सकते हैं और सामान्य रूप से गंभीर नहीं होते, लेकिन असुविधाजनक होते हैं। वहीं जुकाम एक वायरल संक्रमण है, जो मुख्य रूप से नाक, गले और साइनस को प्रभावित करता है। यह लगभग 200 अलग-अलग वायरस के कारण हो सकता है, लेकिन राइनोवायरस सबसे आम होता है, जिसके मुख्य लक्षण, बंद या बहती नाक, गले में खराश, छींकना, हल्का सिरदर्द या बदन दर्द और थकान है। तो खांसी एक रिफ्लेक्स क्रिया है, जो श्वसन तंत्र (गला, फेफड़े) में बलगम, धूल, या अन्य उत्तेजक पदार्थों को बाहर निकालने के लिए होती है और खांसी जुकाम के कारण हो सकती है, लेकिन यह अन्य कारणों जैसे एलर्जी, अस्थमा, धूम्रपान, या फेफड़ों के संक्रमण से भी हो सकती है। लंबे समय से सर्दी-खांसी परेशान कर रही हो, तो आयुर्वेदिक कफ सिरप एक बेहतरीन और प्राकृतिक विकल्प हो सकता है। ये सिरप न केवल लक्षणों को कम करते हैं, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं। यहां आज हमने कुछ प्रभावी आयुर्वेदिक कफ सिरप और उनके फायदों के बारे में बताया गया है।
कुंकुमादि कफ सिरप में मुलेठी, अदरक, तुलसी और पिप्पली मुख्य घटक होते होते हैं। यह सिरप कफ को पतला करके बाहर निकालने में मदद करता है और गले की सूजन को कम करता है। इसमें मौजूद मुलेठी गले की खराश से राहत दिलाने में मददगार होती है।
तुलसी कफ सिरप के मुख्य घटक तुलसी, अदरक, शहद और लौंग होते हैं। तुलसी और अदरक दोनों ही सर्दी-खांसी में बेहद प्रभावी होते हैं। यह सिरप बलगम को कम करने और खांसी को शांत करने में मदद करता है। तुलसी इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करती है।
सितोपलादि चूर्ण सिरप के मुख्य घटक होते हैं वंशलोचन, इलायची, दालचीनी और शहद। यह सिरप फेफड़ों में जमा कफ को निकालने और प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। यह श्वसन तंत्र को साफ करके खांसी और गले की समस्याओं से राहत दिलाता है।
पुष्करमूल कफ सिरप के मुख्य घटक होते हैं, पुष्करमूल, काली मिर्च, अदरक और गुड़। यह सिरप खासकर पुरानी खांसी और अस्थमा में बहुत प्रभावी होता है। इसमें मौजूद पुष्करमूल सांस की समस्याओं को दूर करने में मददगार है और फेफड़ों की कार्यक्षमता को सुधारता है।
यष्टिमधु कफ सिरप के मुख्य घटक होते हैं, यष्टिमधु (मुलेठी), पिप्पली, अदरक और दालचीनी। यष्टिमधु एक प्राकृतिक खांसी नाशक के रूप में काम करता है और श्वसन तंत्र में जमा कफ को बाहर निकालने में मदद करता है। यह सिरप गले की सूजन और खराश से राहत दिलाने के साथ-साथ सर्दी-खांसी के लक्षणों को कम करता है।
- आयुर्वेदिक कफ सिरप का उपयोग करते समय निर्धारित खुराक का पालन करें।
- ज्यादा से ज्यादा गर्म पानी पिएं और ठंडी चीजों से परहेज करें।
- तली-भुनी और बहुत ज्यादा मसालेदार चीजों से बचें, क्योंकि ये खांसी को और बढ़ा सकते हैं।
- यदि सर्दी-खांसी लंबे समय से है और कोई सुधार नहीं हो रहा है, तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
आयुर्वेदिक कफ सिरप प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से बने होते हैं, इसलिए ये लंबे समय तक सेवन के बाद भी बिना किसी साइड इफेक्ट के राहत प्रदान करते हैं।